{"_id":"616496688ebc3e2ee33e7828","slug":"tv-serial-cid-director-s-son-shot-city-office-news-ali2755039191","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः टीवी सीरियल सीआईडी के डायरेक्टर के बेटे को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः टीवी सीरियल सीआईडी के डायरेक्टर के बेटे को गोली मारी
विज्ञापन
घायल अब्दुल्ला जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती। अमर उजाला
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सिविल लाइन क्षेत्र में मोहल्ला हाथी डूबा में दो नशेड़ियों के बीच हुए विवाद में चली गोली से 10 वर्ष का बच्चा घायल हो गया। बच्चे के पिता टीवी धारावाहिक सीआईडी के डायरेक्टर ग्रुप में हैं और टीवी कलाकार हैं।
घायल बच्चे को सोमवार की देर रात जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। साथ ही गोली चलाने वाले दो लोगों को पकड़ लिया गया है। जिनको पुलिस के हवाले कर दिया गया।
टेलीविजन धारावाहिक सीआईडी के निर्देशन करने वाले ग्रुप में शामिल मोहम्मद सलीम सिविल लाइन के मोहल्ला हाथी डूबा में रहते हैं। उनका बेटा अब्दुल्ला सोमवार की रात को घर के बाहर ही खेल रहा था।
विज्ञापन
इस बीच जीवनगढ़ के रहने वाले दो नशेड़ी युवक वहां पर आए और आपस में झगड़ने लगे। उनका झगड़ा तूल पकड़ने लगा। मोहम्मद सलीम ने बताया कि दोनों के झगड़े के दौरान तमंचे से फायर किया गया जो कि खेल रहे अब्दुल्ला को लग गया। घटना के बाद हमलावर भाग गए। घायल अवस्था में अब्दुल्ला को जेएन मेडिकल कॉलेज लाया गया। सूचना मिलने पर सराय रहमान के रहने वाले मोहम्मद सलीम के पारिवारिक मित्र बाबुल भी पहुंच गए। मेडिकल कॉलेज में उपचार के बाद अब्दुल्ला की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। इस दौरान हमलावर पक्ष के 2 लोग मेडिकल कॉलेज में घटना की टोह लेने आए, जिन्हें अब्दुल्ला के परिवार वालों ने पहचान लिया और पकड़ लिया। उन दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मोहम्मद सलीम ने बताया कि पुलिस इस मामले में अब आगे कार्यवाही कर रही है।