फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tte bus carrying worker lost the way

ट्रेनों के बाद अब श्रमिकों के ले जाने वाली बस भी भटकी

Wed, 27 May 2020 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Tte bus carrying worker lost the way
श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के बाद अब बसें भी अपना रास्ता भटकने लगी हैं। मंगलवार को हरियाणा के गुरुग्राम से उत्तर प्रदेश के 44 श्रमिकों को लेकर मुरादाबाद जाने वाली बस गलती से अलीगढ़ पहुंच गई। यहां खेरेश्वर चौराहा पर श्रमिकों को उतारा जाने लगा। इसकी सूचना पर पुलिस-प्रशासन और रोडवेज के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जानकारी की और चालक को मुरादाबाद जाने की बात कहते हुए लौटा दिया।
विज्ञापन

अलीगढ़ रोडवेज के एआरएम लोकेश राजपूत ने बताया कि गुरुग्राम से आई एक हरियाणा रोडवेज की बस, जिसमें कि गोरखपुर, गोंडा, कुशीनगर, बस्ती के श्रमिक थे। उन सभी को मुरादाबाद से रोडवेज उप्र की बसों के जरिये उनके संबंधित गृह जनपदों तक भेजा जाना था। मगर, गलती से बस चालक अलीगढ़ आ पहुंचा। इसकी जानकारी हुई तो चालक को उसकी गलती बताई गई और बस को मुरादाबाद के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed