{"_id":"63ebfc102fcf0c17bd0b99e3","slug":"tsunami-swing-lock-broken-in-aligarh-mahotsav-six-spectators-injured-aligarh-news-c-2-1-45406-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Exhibition: नुमाइश में सुनामी झूले का लॉक टूटा, गिरकर छह दर्शक हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Exhibition: नुमाइश में सुनामी झूले का लॉक टूटा, गिरकर छह दर्शक हुए घायल
Wed, 15 Feb 2023 02:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Wed, 15 Feb 2023 02:54 AM IST
सार
नुमाइश के हुल्लड़ बाजार में रात 10 बजे लगे सुनामी झूले से कुछ दर्शक झूलने के बाद उतर रहे थे। इसी दौरान झूले का लॉक टूट गया। इससे झूले पर सवार छह दर्शक नीचे गिर पड़े। शनिवार को ब्रेक डांस झले की बोगी टूटकर जा गिरने से पांच-छह दर्शक घायल हो गए थे।
विज्ञापन
नुमाइश में सुनामी झूला का लॉक टूटने से उसमें गिर गए और दब गए, जिन्हें बमुश्किल निकाला गया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में अव्यवस्थाओं का आलम है। मंगलवार की रात हुल्लड़ बाजार में सुनामी झूले का लॉक टूट जाने से उसमें सवार छह दर्शक गिरकर घायल हो गए। इनमें से दो को गंभीर चोटें आई हैं। इसको लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। घायलों को उपचार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले तीन में यहां यह दूसरा हादसा है जब झूले में तकनीकी खराबी के चलते हादसा हुआ है।
विज्ञापन
नुमाइश प्रशासन ने जांच पूरी न होने तक सुनामी झूले का संचालन बंद करा दिया है। नुमाइश में शनिवार को ब्रेक डांस झले की बोगी टूटकर जा गिरने से पांच-छह दर्शक घायल हो गए थे। नुमाइश के हुल्लड़ बाजार में रात 10 बजे लगे सुनामी झूले से कुछ दर्शक झूलने के बाद उतर रहे थे। इसी दौरान झूले का लॉक टूट गया। इससे झूले पर सवार छह दर्शक नीचे गिर पड़े। इससे वहां चीख- पुकार मच गई। हादसे में दो दर्शकों को काफी चोटें आयी हैं। जिन्हें पुलिस की मदद से मलखान सिंह जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। जबकि अन्य दर्शकों को उनके परिजन निजी उपचार को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
नुमाइश में झूले के गिरने की खबर पर तहसीलदार एवं प्रदर्शनी मेला प्रभारी सौरभ यादव मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि हादसे में कुछ दर्शकों के घायल होने की सूचना मिली है। जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल हुए दर्शकों का उपचार कराया जा रहा है। झूले का बुधवार को तकनीकी टीम जांच करेगी। तब तक सुनामी झूले का संचालन बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन