फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Trying to jam in front of the police station

अलीगढ़ : हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए थाने के सामने जाम लगाने की कोशिश

Tue, 15 Feb 2022 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Trying to jam in front of the police station
महानगर के रोरावर क्षेत्र के तेलीपाड़ा में रविवार देर रात युवक की हुई हत्या में नामजद आरोपी बहनोई की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को लोगों का गुस्सा भड़क उठा। भीड़ ने थाने के सामने जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने लोगों को कार्रवाई व जल्द गिरफ्तारी का भरोसा देकर शांत कराया। इसके बाद शव को सुपुर्द ए खाक किया गया।
विज्ञापन

रोरावर तेलीपाड़ा की गली नंबर चार के 25 वर्षीय रिजवान पुत्र बुदन खां मजदूर था। रिजवान की बहन इमराना व बहनोई राशिद के बीच दो सप्ताह पहले घरेलू विवाद चल रहा था। इसके बाद बहन इमराना अपने मायके आ गई। तब से इमराना मायके में ही रह रही थी। रविवार देर रात राशिद सुलह करने व पत्नी इमराना को बुलाने ससुराल में आ गया। आरोप है कि यहां राशिद व रिजवान के बीच कहासुनी हो गई, जिसमें गुस्से में आकर राशिद ने धारदार हथियार से साले रिजवान की गर्दन रेतकर हत्या दी और धमकी देते हुए फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने रिजवान के भाई की तहरीर पर आरोपी राशिद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन रिजवान के शव लेकर जैसे ही मोहल्ले में पहुंचे तो लोगों का गुस्सा भड़क गया। वे आरोपी बहनोई की गिरफ्तारी व उसे फांसी दिलाने की मांग करते हुए थाना रोरावर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। गुस्साए लोगों ने वहां जाम लगाने की कोशिश भी की। हंगामे की खबर पर सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह दो थानों की पुलिस फोर्स को लेकर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी व कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया। तब कहीं जाकर देर शाम रिजवान के शव को सुपर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed