फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Truck operators increased freight by 20 percent

महंगाई का झटका : ट्रक ऑपरेटर्स ने माल भाड़े में की 20 प्रतिशत की वृद्धि

Sat, 14 May 2022 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Truck operators increased freight by 20 percent
माल भाड़े पर विचार करते अलीगढ़ ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार वृद्धि के बाद शुक्रवार को अलीगढ़ ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने भी माल भाड़ा बढ़ाने का एलान किया है। शनिवार से बुकिंग पर बीस प्रतिशत भाड़ा ज्यादा देना होगा। माल भाड़ा बढ़ने से रोजमर्रा की चीजों पर महंगाई बढ़ने की आशंका है। ट्रक ऑपरेटरों का कहना है कि भविष्य में ईंधन के दामों में वृद्धि हुई तो माल भाड़ा और बढ़ेगा। जिले में करीब ढाई सौ ट्रक ऑपरेटर्स हैं।
विज्ञापन

पिछले पांच साल से अलीगढ़ के ट्रक ऑपरेटरों द्वारा माल भाड़े में वृद्धि नहीं की गई थी। पदाधिकारियों का कहना है कि पांच साल पहले डीजल की कीमत 54 रुपये थी, जो वर्तमान में सौ के करीब पहुंच गई है। टोल टैक्स में भी लगभग दोगुने का अंतर आ गया है। मजदूरी भी महंगी हो गई है। तेल कंपनियों द्वारा रोजाना पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा किया जा रहा है। थोक में डीजल खरीदने पर 25 रुपये अतिरिक्त वसूले जा रहे हैं। टैक्स जुड़ने के बाद यही डीजल करीब 28 रुपये का पड़ता है। कोरोना काल में व्यापारियों ने माल भाड़ा नहीं बढ़ाया गया था, जिससे ट्रक ऑपरेटरों पर संकट आ गया था। अब मजबूरन माल भाड़े पर बीस प्रतिशत की वृद्धि करनी पड़ रही है। जिले के ट्रांसपोर्टरों ने एक अप्रैल से 15 प्रतिशत माल भाड़ा बढ़ाया था।
विज्ञापन

अलीगढ़ से आसपास के शहरों का माल भाड़ा
शहर पहले अब
हाथरस 30 रुपये प्रति क्विंटल 36 रुपये प्रति क्विंटल
आगरा 40 रुपये प्रति क्विंटल 48 रुपये प्रति क्विंटल
मथुरा 36 रुपये प्रति क्विंटल 44 रुपये प्रति क्विंटल
कासगंज 36 रुपये प्रति क्विंटल 44 रुपये प्रति क्विंटल
एटा 36 रुपये प्रति क्विंटल 44 रुपये प्रति क्विंटल
दिल्ली 70 रुपये प्रति क्विंटल 90 रुपये प्रति क्विंटल
बुलंदशहर 40 रुपये प्रति क्विंटल 44 रुपये प्रति क्विंटल
शहर से देहात क्षेत्र की कुछ जगहों का किराया
क्षेत्र पहले अब
अकराबाद 15 रुपये 18 रुपये
बरौली 14 रुपये 17 रुपये
बेसवां 16 रुपये 20 रुपये
छर्रा 17 रुपये 21 रुपये
गभाना 12 रुपये 14 रुपये
नोट- किराया 50 किलो प्रति बैग का है।
महंगाई के दौर में काम करना मुश्किल हो रहा है। मजबूरन 20 प्रतिशत माल भाड़ा बढ़ाना पड़ा है। अगर डीजल के दाम और बढ़ेंगे तो फिर से माल भाड़ा बढ़ाने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हेमराज सिंह राना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अलीगढ़ ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed