{"_id":"6c2a67939381000682d77dcf5497465f","slug":"truck-loot-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की साइकिल से लदा ट्रक चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों की साइकिल से लदा ट्रक चोरी
अलीगढ़/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के खैर रोड जलालपुर पुलिस चौकी के पास से बृहस्पतिवार देर शाम लाखों रुपये कीमत की साइकिलों से भरा ट्रक चोरी हो गया। घटना उस समय हुई, जब साहिबाबाद से उड़ीसा माल लेकर जा रहा ट्रक चालक अपने घर पर खाना खाने के लिए रुक गया था और ट्रक को चौकी के पास पंप पर छोड़कर चला गया था। पुलिस ने जिले में नाकेबंदी शुरू करा दी है।
मूल रूप से रामनगर देहली गेट निवासी हरिओम पेशे से ट्रक चालक व खुद ही मालिक है। वह बृहस्पतिवार दुपहर साहिबाबाद से नामी साइकिल कंपनी की लाखों रुपये कीमत की नई साइकिलें लेकर उड़ीसा के लिए रवाना हुआ। शाम करीब चार बजे वह अपने घर खाना खाने के लिए रुका। इस दौरान ट्रक उसने चौकी के पास पंप पर खड़ा कर दिया। देर शाम आठ बजे जब वह आया तो ट्रक गायब था। एसओ देहली गेट के अनुसार तलाश शुरू कर दी गई है। चोरी दर्ज की जा रही है।