फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Truck loaded with cardboard overturned at Jawan

Aligarh News: गत्ते के रोल से लदा ट्रक पलटा, चालक और हेल्पर हुए घायल

Mon, 05 Aug 2024 05:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Mon, 05 Aug 2024 05:35 AM IST
सार

हादसे से ठीक पहले वहां कुछ बच्चे खेल रहे थे, गनीमत रही कि बच्चे घटना से पहले वहां से चले गए। अलीगढ़-अनूपशहर राजमार्ग पर जवां मोड़ पर हर महीने कोई न कोई वाहन पलट जाता है।

विज्ञापन
Truck loaded with cardboard overturned at Jawan
अलीगढ़-अनूपशहर राजमार्ग पर पलटा पड़ा ट्रक - फोटो : संवाद

विस्तार

4 अगस्त को अलीगढ़-अनूपशहर राजमार्ग पर गत्ते के रोल से भरा ट्रक पलट गया। चालक कृष्ण कुमार चौधरी ने बताया कि वह जिला रामपुर से गत्ते के रोल लेकर जयपुर जा रहे था। जैसे ही जवां के मोड़ पर आया तो ब्रेक फेल हो जाने के कारण ट्रक पलट गया। जिससे वह और हेल्पर दोनों घायल हो गये। थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


ट्रक पलटने की आवाज सुनकर एचपी गैस गोदाम के मालिक अमन कुमार अग्रवाल आ गए और घायल चालक और हेल्पर को जवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हादसे से ठीक पहले वहां कुछ बच्चे खेल रहे थे, गनीमत रही कि बच्चे घटना से पहले वहां से चले गए। अलीगढ़-अनूपशहर राजमार्ग पर जवां मोड़ पर हर महीने कोई न कोई वाहन पलट जाता है। लोगों की शासन से मांग है कि यहां पर सावधानी के बोर्ड और संकेतक लगवाए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed