फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Truck hits, youth dies after bullock cart overturns

Aligarh News: ट्रक ने मारी टक्कर, बैलगाड़ी पलटने से युवक की मौत

Tue, 05 Mar 2024 01:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 05 Mar 2024 01:08 AM IST
सार

बैलगाड़ी में पराली भर कर युवक शहर बेचने जा रहा था। बैलगाड़ी जैसे ही आईटीएम कालेज के पास पहुंची, तभी खैर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बैलगाड़ी में टक्कर मार दी। बैलगाड़ी के नीचे दबकर युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Truck hits, youth dies after bullock cart overturns
मृतक नरेंद्र सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़-पलवल हाईवे पर 4 मार्च को तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बैलगाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पराली से भरी बैलगाड़ी सडक किनारे गड्ढे में पलट गई। जिसके नीचे नीचे दबकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

शोक में परिजन
विज्ञापन

गांव करसुआ निवासी 38 वर्षीय नरेंद्र सिंह पुत्र डिप्टी सिंह के परिजनों ने बताया कि बैलगाड़ी में पराली भर कर शहर बेचने जा रहा था। बैलगाड़ी जैसे ही आईटीएम कालेज के पास पहुंची, तभी खैर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बैलगाड़ी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैलगाड़ी के नीचे दबकर नरेंद्र की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम छा गया। मृतक अपने पीछे चार बच्चे और पत्नी व परिवार के लोगो को रोते बिलखते छोड़ा है। मृतक के भतीजे रिंकू सिंह पुत्र रमेश सिंह ने लोधा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ लोधा विपिन कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed