{"_id":"67fac9ce151120f8ff04c4b4","slug":"truck-hits-bike-riding-youth-one-dead-aligarh-news-c-2-1-gur1003-652177-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, एक की मौत और दूसरा घायल, चालक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, एक की मौत और दूसरा घायल, चालक पकड़ा
Sun, 13 Apr 2025 01:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:45 AM IST
सार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के सामने एक ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने ट्र्रक चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना लोधा क्षेत्र में अलीगढ़-पलवल हाईवे पर 12 अप्रैल सुबह 9:15 बजे के करीब आरएमपीएसयू के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। बाइक सवार दो युवक सड़क पर घिसटते हुए गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय एक युवक की मौत हो गई, दूसरा जिला अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
रोरावर थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी सोहेल (18) पुत्र खलील के परिजनों ने बताया कि वह अपने दोस्त शाहरुख पुत्र शहाबुद्दीन के साथ रिश्तेदारी में जा रहा था, राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस दोनों युवकों को जिला अस्पताल ले गई। जहां इलाज के दौरान सोहेल की मौत हो गई।
विज्ञापन
शहरुख का उपचार जारी है। हादसे की खबर से मृतक के परिजनों में रोना बिलखना शुरू हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन