फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Truck fire in stone market

पत्थर बाजार में ट्रक में लगी आग, दुकान आई चपेट में

Wed, 07 Apr 2021 12:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Truck fire in stone market
थाना बन्नादेवी क्षेत्र के पत्थर बाजार में मिनी ट्रक में लगी आग । - फोटो : CITY OFFICE
बन्नादेवी थाना क्षेत्र के पत्थर बाजार मार्केट में मंगलवार की सुबह वहां से गुजर रहे फोम के गद्दे से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। आग मार्केट की पेंट की दुकान तक पहुंच गई जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। बाद में दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बंदरों के झूलने पर तार टूटकर ट्रक पर गिरने से आग लगने की बात बताई जा रही है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार सुबह 6 बजे की है। उड़ीसा से एक ट्रक पत्थर बाजार में व्यापारी के गद्दे लेकर आया था। पास में ही बंदरों का एक झुंड बिजली के खंभे पर चढ़कर उछल कूद कर रहा था। बंदरों के गुट में आपस में झड़प हो रही थी।
विज्ञापन

इस दौरान बिजली का एक तार टूटकर ट्रक पर गिर गया। चिंगारी से फोम के गद्दे ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते ट्रक से आग का गुबार उठने लगा। आसपास अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बाल्टी और पाइप आदि से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन नाकाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आग की लपटें पास की अशोक कुमार की पेंट की दुकान तक भी पहुंच गई। दुकान में से भी आग की लपटें उठने लगीं। यह देखकर मार्केट में हाहाकार मच गया। सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। कुछ देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं। सबसे पहले इलाके की विद्युत आपूर्ति को बंद कराया गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर करीब दो घंटे में काबू पाया। इस दौरान ड्राइवर ट्रक को छोड़कर भाग गया।
फायर स्टेशन ऑफीसर बन्नादेवी के प्रभारी उमाशंकर के मुताबिक, पेंट की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड विभाग अपने स्तर से आग लगने के कारणों की जानकारी कर रहा है। लेकिन प्रथम दृष्टया यह पाया गया है कि बंदरों की उछल कूद के चलते बिजली का तार ट्रक पर गिरा, जिससे आग लगी। घटना के संबंध में बिजली विभाग को भी अवगत करा दिया गया है।

हादसे का सबब बन सकते हैं बाजारों में लटकते बिजली के तार
पत्थर बाजार में फोम से लदे ट्रक में लगी आग की घटना में गनीमत यह रही कि कोई इंसानी नुकसान नहीं हुआ। साथ ही घटना सुबह के समय हुई। अगर यह घटना दिन के समय हुई होती, जब मार्केट में लोगों की संख्या अधिक होती है, तब समस्या विकट हो सकती थी। शहर के व्यस्त बाजारों में बिजली के झूलते तार देखे जा सकते हैं। इस घटना के बाद प्रश्न यह है कि यह तार वहां पर भी किसी न किसी हादसे का कारण बन सकते हैं। इसलिए लोगों में इस बात की चर्चा रही के संबंधित विभाग को इस समस्या के समाधान की तरफ ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed