{"_id":"67802f1a1170fc849201c2f1","slug":"truck-collides-with-loader-pickup-youth-dies-aligarh-news-c-106-1-vgh1001-100924-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ट्रक ने लोडर पिकअप में मारी टक्कर, युवक की मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ट्रक ने लोडर पिकअप में मारी टक्कर, युवक की मौत, परिवार में छाया मातम
Fri, 10 Jan 2025 01:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 01:48 AM IST
सार
अमित कुमार चालक था। दिल्ली में भी वह लोडर वाहन को चलाता था। वह बागपत हाईवे पर अपनी पिकअप गाड़ी लेकर उसमें बैठा था। इस बीच एक ट्रक ने लोडर में टक्कर मार दी। हादसे में अमित लोडर की केबिन में फंस गया।
विज्ञापन
मृतक अमित कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बागपत हाईवे पर गलत साइड पर खेड़ लोडर पिकअप में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
मृतक के भाई भाई कैलाश कुमार ने बताया कि अमित कुमार (34) निवासी मोहल्ला जाटवान विजयगढ़ चालक है। दिल्ली में भी वह लोडर वाहन को चलाता है। 8 जनवरी की दोपहर 11 बजे वह बागपत हाईवे पर अपनी पिकअप गाड़ी लेकर उसमें बैठा था। इस बीच एक ट्रक ने लोडर में टक्कर मार दी। हादसे में अमित लोडर की केबिन में फंस गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
युवक को मुश्किल से उसे केबन से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां उपचार के कुछ देर बाद युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। युवक की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है। युवक पर पांच साल का बेटा है।
विज्ञापन