{"_id":"5bf317cebdec227eda032011","slug":"truck-collided-with-a-private-bus-12-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल जा रही निजी बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल जा रही निजी बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 12 घायल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बस और ट्रक
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे अलीगढ़ से संभल जा रही निजी बस को कासिमपुर मोड़ के पास राशन भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बस सवार करीब बारह यात्री घायल हो गए। हादसा होते ही बस में मौजूद यात्रियों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर राजकीय होम्योपैथिक कॉलेज छेरत के चिकित्सकों की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों के पट्टी बांधी और दवाएं दी। बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह के पौत्र विजय कुमार सिंह पप्पू भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों से हादसे की जानकारी ली।
बताते हैं कि अलीगढ़ से संभल रूट पर चलने वाली निजी बस जैसे ही कासिमपुर मोड़ पर पहुंची तभी कासिमपुर एफसीआई गोदाम से राशन लेकर जा रहे ट्रक ने साइड से बस में टक्कर मार दी। हादसा होते ही चीखपुकार मची तो राहगीर दौड़कर बस के पास पहुंचे।
हादसे में नीतू निवासी डिबाई, विमलेश निवासी भोपतपुर का नगला, राहुल निवासी डिबाई, रामश्री निवासी नवीपुर खेड़िया बेलौन, दया देवी निवासी शिकारपुर, सुषमा निवासी शिकारपुर, कुंवरपाल निवासी तालेपुर, नंद किशोर निवासी भोपतपुर का नगला जनपद बुलंदशहर समेत करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
राजकीय होम्योपैथिक कॉलेज छेरत के डॉ. योगेंद्र सिंह माहौर के साथ पहुंची चिकित्सीय टीम ने घायलों का इलाज किया। विधायक ठाकुर दलवीर सिंह के पौत्र विजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू, जवां मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश भारद्वाज उर्फ लालू पंडित, बजरंग दल जिला सह सुरक्षा प्रमुख ठाकुर अजय भी मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के बाद उनके घर भिजवाया।