फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Troubled by the antics of the eve-teaser, the girl stopped going to college

Aligarh News: शोहदे की हरकतों सेे परेशान युवती ने कॉलेज जाना किया बंद

Wed, 16 Jul 2025 01:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 16 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Troubled by the antics of the eve-teaser, the girl stopped going to college
शोहदे की हरकतोंं से परेशान एक युवती ने कॉलेज जाना बंद कर दिया है। शोहदा युवती से मोबाइल पर बात करने के लिए दबाव बनाते हुए धमकी दे रहा है। युवती के पिता ने मंगलवार को थाने में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन




थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पीड़ित युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी शहर के एक कॉलेज में पढ़ने गांव से अलीगढ़ जाती थी। रास्ते में थाना लोधा के गांव डिगसी निवासी तनुज ठाकुर बेटी को रास्ते में परेशान करने लगा। शोहदे ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उससे फोन पर बात करने का दबाव दिया और कहा कि अगर वह उसका फोन नहीं उठाएगी, बात नहीं करेगी तो उसे जान से मार देगा।
विज्ञापन





युवती ने तंग आकर परिवार को घटना के संबंध में बताया तो पिता आरोपी के घर गए और उसे समझाया। पिता का कहना है कि आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और वह बेटी से बात करने के लिए दबाव बनाते हुए मुझे व मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। दहशत में पुत्री ने कॉलेज जाना भी बंद कर रखा है, जिस कारण उसकी पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। मामले में थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन






आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, वह घर से फरार हो गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है। महेश कुमार सीओ इगलास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed