{"_id":"56edb5394f1c1bd3618b52c9","slug":"triumphant-firing-amu-student-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जीत के जश्न’ में फायरिंग, एएमयू छात्र जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जीत के जश्न’ में फायरिंग, एएमयू छात्र जख्मी
अलीगढ़/ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
एएमयू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएमयू के सुलेमान हॉल में शनिवार देर रात भारतीय टीम की जीत के बाद हुई। फायरिंग में गोली लगने से इंजीनियरिंग छात्र कलीम अहमद जख्मी हो गया। गोली उसके माथे में जा धंसी, उसे नाजुक हालत में आनन-फानन मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां उसकी हालत बेहद गंभीर होने पर देर रात दिल्ली रेफर कर दिया गया। देर रात तक पुलिस फायरिंग के कारणों की जांच में जुटी थी।
फौरी तौर पुलिस कारणों को लेकर अभी कुछ भी कहने से बच रही थी। मगर छात्रों के बीच की चर्चा में यही बताया गया कि जीत के जशभन में हुई फायरिंग में छात्र अचानक गोली लगने से जख्मी हुआ है। इस घटना के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए थे।
मूल रूप से आजमगढ़ निवासी छात्र कलीम अहमद एएमयू में एमटेक द्वितीय वर्ष का छात्र है और यहां सुलेमान हॉल में रह रहा है। टी-20 वर्ल्ड कप सीरीज में शनिवार को भारत-पाक का मैच था। रात को आखिरी बॉल पर जैसे ही जीत के लिए धोनी ने रन बनाया तो हर तरफ जशभन का माहौल बन गया। बताया गया है कि इसी दौरान सुलेमान हॉल में भी अचानक फायरिंग हो गई। इस फायरिंग में किसी तरह गोली कलीम के माथे में जा धंसी।
विज्ञापन
एकाएक गोली लगने से कलीम वहीं गिर पड़ा। साथी छात्र उसे लेकर मेडिकल कॉलेज दौड़े। खबर पर एसपी सिटी, सीओ तृतीय, सीओ द्वितीय, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस, क्वार्सी, बन्नादेवी, गांधीपार्क, देहली गेट थानों के एसओ पीएसी आदि के साथ पहुंच गए।
प्रॉक्टर सहित प्रॉक्टोरियल टीम भी आ गई। खबर मिलने पर छात्रों की भीड़ भी वहां जमने लगी। हालांकि कोई कुछ बोलने को तैयार न था। मगर छात्र की हालत बेहद नाजुक होने के कारण माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ था। देर रात एक बजे छात्र को दिल्ली रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी के डॉक्टरों के अनुसार छात्र की दोनों आंखों, माथे में गंभीर चोट के साथ-साथ सिर में गोली फंसे होने का अंदेशा है। रक्तस्राव भी अधिक हो गया है। इसलिए रेफर किया गया है। छात्रों व प्रॉक्टर कार्यालय का एक दल उसे लेकर रवाना हो गया था।