{"_id":"62e053dbf2f4a4601614010b","slug":"triple-murder-city-office-news-ali296888483","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिहरा हत्याकांड: बेरहमी से किया कत्ल, आरोपी ने भाई-भाभी का गुस्सा भतीजी पर उतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिहरा हत्याकांड: बेरहमी से किया कत्ल, आरोपी ने भाई-भाभी का गुस्सा भतीजी पर उतरा
Wed, 27 Jul 2022 12:24 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:24 PM IST
विज्ञापन
विकास नगर में मां-बाप और भतीजी की हथौड़े से मारकर की हत्या के दूसरे दिन गली में पसरा सन्नाटा।
- फोटो : CITY OFFICE
इसे नफरत की इंतिहा ही कहेंगे। जिन मां-बाप ने पैदा कर उसे पाला और पढ़ा लिखाकर पैरों पर खड़े होने लायक बनाया। उनके कत्ल के बाद उसने चिता पर अंतिम बार शक्ल देखने जाने तक से इंकार कर दिया। हालांकि कानून में बिना अनुमति यह होता नहीं है। फिर भी पुलिस ने रात भर चली पूछताछ के दौरान मन टटोलते हुए सवाल किया कि तेरे माता पिता के शवों का पोस्टमार्टम हो गया है। वे अब अंतिम संस्कार के लिए पहुंचने वाले हैं, क्या देखने जाएगा। मगर उसने इंकार कर दिया।
महानगर के गांधीपार्क क्षेत्र की विकास नगर कालोनी गली नंबर एक में सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत ओमप्रकाश, उनकी पत्नी सोमवती व तीन वर्षीय भतीजी शिवा की हत्या सोमवार शाम उनके बेटे सौरभ ने कर दी थी। तीनों को हथौड़े और पत्थरों से बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया था।
भाई-भाभी का गुस्सा भतीजी पर उतरा
सौरभ ने स्वीकारा कि अपने भाई व भाभी के प्रति बेहद गुस्सा रखता था। हर हाल में उन्हें बर्बाद करना चाहता था। इसी गुस्से में उसने भतीजी को सामने देख मार दिया।