फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Triple Murder

तिहरा हत्याकांड : दो साल पुराने विवाद में दो दिन पहले सुलगी आग

Tue, 26 Jul 2022 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Triple Murder
विकास नगर में हुए ट्रिपल मर्डर के बाद घटना स्थल पर जांच करते एसपी सिटी कुलदीप गुनावत। - फोटो : CITY OFFICE
तिहरे हत्याकांड को अंजाम अचानक नहीं दिया गया। इसकी पटकथा कई दिनों पहले लिख दी गई थी। घर में विवाद दो साल से चल रहा था और छोटे बेटे ने दो दिन पहले यानि शनिवार को हत्या करने का एलान तक कर दिया था। मगर परिवार के किसी सदस्य को ऐसा अंदाजा न था कि यह ऐसा कर बैठेगा। ये बातें खुद बड़े भाई रामेश्वर ने पुलिस व मीडिया के सामने रखीं।
विज्ञापन

इसकी हरकतों से परेशान था परिवार : रामेश्वर
पुलिस पूछताछ में रामेश्वर ने बताया कि हम दोनों के बीच में एक भाई महेंद्र और था। वह करीब दस वर्ष पहले अचानक गायब हो गया, जिसका आज तक पता नहीं लगा। सौरभ की हरकतों से माता-पिता परेशान रहते थे। डिप्लोमा करने के बाद यह घर रहने लगा। कहता था कि या तो सरकारी नौकरी के लिए दस लाख रुपये की रिश्वत का इंतजाम कर दो। या फिर बड़े भाई की तरह जिम खुलवाने के लिए दस लाख रुपये दे दो। कभी अपनी शादी कराने की जिद करता था। चूंकि उसकी हरकतें ऐसी थीं। इसलिए सभी उससे परेशान थे। परिवार के सदस्य एक ही बात कहते थे कि पहले तू अपनी आदतों में सुधार कर ले, फिर तेरी शादी व व्यापार की व्यवस्था की जाएगी। इसे लेकर वह माता पिता को मारपीट तक करता था। उसकी इसी आदतों से तंग आकर रामेश्वर व उसकी पत्नी रश्मी घर के एक हिस्से में अलग रहने लगे थे। एक मर्तबा उसे माता-पिता से मारपीट करने पर थाने में बंद भी कराया गया था। सोचा था कि इसकी हरकतें सुधरेंगी। मगर कोई सुधार नहीं हुआ। दो दिन पहले इसने फिर रुपयों की मांग की। इस पर घर में झगड़ा हुआ। उस समय इसने एलान किया था कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो वह हत्या तक का कदम उठा सकता है।
विज्ञापन

मां करती थी दुलार, पहले उसी को मारा
रामेश्वर व सौरभ से पूछताछ के बाद यह भी उजागर हुआ है कि सौरभ नशे का आदी था। अक्सर वह रात को नशे में घर आने के बाद झगड़ा किया करता था। मगर मां उसे दुलारती थी। समझाने का प्रयास करती थी। सोमवार को घटना के समय उसने सबसे पहले अपनी मां को ही मौत के घाट उतारा। यह सुन खुद पुलिस व अन्य लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां-बाप पर नहीं गया ध्यान, बेटी को लेकर भागा रामेश्वर
इस घटना के बाद रामेश्वर की पत्नी अपनी बेटी को गोद में लिए बिलख रही थी। बेटी सिसक रही थी। इसी बीच किसी पड़ोसी ने रामेश्वर को फोन किया कि तेरी बेटी को किसी ने मारा है और वह गंभीर है। इस पर रामेश्वर जिम से दौड़ता हुआ घर पहुंचा। आनन-फानन बिना समय गवाएं बेटी की हालत देखी और पत्नी सहित बेटी को लेकर मेडिकल कॉलेज भागा। उसने उस समय तक और मेडिकल कॉलेज पहुंचने तक अपने माता-पिता के विषय में कतई नहीं सोचा। डॉक्टरों द्वारा बेटी को मृत घोषित किए जाने के बाद उसे मोहल्ले से दूसरा फोन पहुंचा कि माता-पिता को भी मार दिया गया है। पुलिस घर आ गई है। तब वह दंग रहा। मगर वह उस समय भी बदहवास हालत में अपनी बेटी को जगाने की जिद करता रहा। बाद में घर लौटने तक बेटी की मौत के गम में माता-पिता का गम भूल बैठे बेसुध हो गए।
नशेड़ियों का रहता जमावड़ा, लूट के बाद हत्या का मचा शोर
जिस इलाके में घटना हुई है, उस इलाके में एक खाली प्लाट के पास दिन भर नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। शुरुआत में जब शोर मचा तो लोगों को और खुद रामेश्वर दंपती को यही लगा कि लूट के बाद किसी ने इस हत्या को अंजाम दिया है, मगर थोड़ी देर बाद पुलिस आई और सौरभ का वीडियो रिकार्ड बयान दिखा, तब अहसास हुआ कि इस घटना को खुद सौरभ ने अंजाम दिया है।
कमरे में बेड के नीचे छिपा दोनों शव, चेहरे पर नहीं शिकन
थाने पहुंचे सौरभ ने कहा कि उसने अपने माता-पिता को मार दिया है। पुलिस ने पूछा कि शव कहां हैं तो बताया कि घर के कमरे में बेड के नीचे दोनों के शव हैं। फिर पूछा गया कि हत्या कैसे की तो बताया कि हथौड़े और पत्थर से और फिर जवाब दिया कि हथौड़ा बालकनी या बाथरूम में पड़ा मिलेगा। इस दौरान उसके चेहरे पर किसी तरह की शिकन तक नहीं थी। इधर, अब देर रात पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में थी। जिसमें यह उजागर होगा कि शरीर पर कितने प्रहार हुए हैं और किस तरह की चोट हैं।
सुबह से उधर ही खेल रही थी बेटी, दी तहरीर
रामेश्वर ने पुलिस को देर रात अपने भाई सौरभ के खिलाफ तहरीर देते हुए बताया कि बड़ी बेटी के स्कूल जाने के बाद वह खुद सब्जी लेने गया था। उसी समय उसकी छोटी बेटी दादा दादी के पास चली गई थी। जब वह लौटकर आया तो सौरभ भी वहां मौजूद था और शिवा खेल रही थी। फिर दोपहर में वह जिम जाते समय सौरभ से कहकर गया था कि शिवा का ध्यान रखना। यह खेल रही है। इसके बाद शाम को यह घटना हो गई। इंस्पेक्टर गांधीपार्क के अनुसार, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

मोहल्ले में सब हैरान, पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
इस घटना के बाद एक बात यह उजागर हुई कि यह परिवार किसी से ज्यादा मोहल्ले में ताल्लुक नहीं रखता था। किसी का इनके घर या इनका किसी के घर बहुत आना जाना नहीं था। मगर घटना के बाद दरवाजे पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। खबर पर एसएसपी के साथ-साथ एसपी सिटी, सीओ द्वितीय आदि पुलिस पीएसी के साथ पहुंचे। फॉरेंसिक टीम भी आई। इस दौरान भीड़ को तितर-बितर कर शवों को निकालने और जांच पड़ताल करने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed