{"_id":"5d6ebf3b8ebc3e014f25c8a4","slug":"tripal-talaq-for-30-thousand-rupees-aligarh-news-ali212619130","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: 30 हजार रुपयों के लिए शौहर ने दिया तीन तलाक, महिला ने पुलिस से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: 30 हजार रुपयों के लिए शौहर ने दिया तीन तलाक, महिला ने पुलिस से की शिकायत
Wed, 04 Sep 2019 03:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 03:50 AM IST
विज्ञापन
तीन तलाक : फाइल फोटो
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तलाक-ए-बिद्त के खिलाफ कठोर कानून बनने के बाद भी जनपद में तीन तलाक के मामलों में कमी नहीं आ रही है। ताजा मामला बन्नादेवी थाना क्षेत्र के भीकमपुर मोहल्ले से सामने आया है। महिला के शौहर ने उसे दहेज में 30 हजार रुपये न मिलने पर तीन तलाक बोल दिया। महिला ने मंगलवार को एसपी क्राइम को शौहर के खिलाफ शिकायत पत्र सौंप मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
पीड़िता जीनत पुत्री आफताब अहमद निवासी लेबर कालोनी, फिरोजाबाद के अनुसार अक्तूबर 2015 में उसका निकाह भीकमपुर, बन्नादेवी निवासी परवेज उर्फ बबलू के साथ हुआ था। पिता ने निकाह के समय दान दहेज दिया था। मगर, ससुराल वाले अतिरिक्त दान दहेज की मांग करने लगे। जीनत के अनुसार शौहर की मारपीट से तंग आकर दो माह से मायके में रह रही थी।
विज्ञापन
इधर, मामला परिवार परामर्श केंद्र में भी चल रहा है। सोमवार को शौहर मायके आया और मायके वालों से 30 हजार रुपयों की मांग करने लगा। परिवारवालों ने इनकार कर दिया तो शौहर तलाक, तलाक, तलाक बोलकर चला गया।
विज्ञापन
एसपी क्राइम डॉ. अरविंद कुमार ने महिला की शिकायत को थाना बन्नादेवी पुलिस को सौंप मामले की जांच कर आरोपी शौहर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही परिवार परामर्श केंद्र में चल रही सुनवाई की फाइल की भी जांच के निर्देश दिए हैं।