{"_id":"671e027a480767eca506a64d","slug":"tricolor-flags-found-in-garbage-heap-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कूड़े के ढेर में मिले तिरंगे झंडे, भाजपाइयों ने किया हंगामा, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कूड़े के ढेर में मिले तिरंगे झंडे, भाजपाइयों ने किया हंगामा, मुकदमा दर्ज
Sun, 27 Oct 2024 02:36 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:36 PM IST
सार
बनियापाड़ा से हाथी पुल होकर जाने वाले रास्ते से भाजपा नेता अतुल राजाजी आदि राहगीर निकल रहे थे, तभी उनकी नजर हाथी पुल के पास कूड़े के ढेर में पड़े तिरंगे झंडों पर पड़ी। इनमें बड़े व छोटे साइज के अलग-अलग झंडे थे।
विज्ञापन
पड़े कूड़े के ढेर में तिरंगों को दिखाती कृष्णा गुप्ता, गौरी आर्य
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में थाना देहलीगेट के हाथी पुल इलाके में 26 अक्तूबर सुबह उस समय हंगामा हो गया, जब लोगों ने कूड़े के ढेर में तिरंगे झंडे पड़े देखे। इसकी जानकारी पर तमाम भाजपाई पहुंच गए। उन्होंने प्रकरण में कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस भी आ गई, बाद में तिरंगे जब्त कर लिए गए। मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष की ओर से थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
सुबह करीब साढ़े दस बजे बनियापाड़ा से हाथी पुल होकर जाने वाले रास्ते से भाजपा नेता अतुल राजाजी आदि राहगीर निकल रहे थे, तभी उनकी नजर हाथी पुल के पास कूड़े के ढेर में पड़े तिरंगे झंडों पर पड़ी। इनमें बड़े व छोटे साइज के अलग-अलग झंडे थे। यह देख वहां भीड़ जमा होने लगी। कुछ ही देर में भाजपा महावीरगंज मंडल अध्यक्ष गौरी आर्या, कृष्णा गुप्ता आदि तमाम भाजपाई पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्होंने कूड़े में तिरंगे डालने का विरोध दर्ज कराते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई और लोगों को समझाकर शांत किया। इस दौरान भाजपाइयों के स्तर से मांग की गई कि यह झंडे यहां किसी न किसी ने सफाई के बाद फेंके हैं। इसलिए जरूरी है कि सीसीटीवी से यह जांच की जाए कि आखिर किसने और कहां से यहां लाकर झंडों को फेंका है ?
विज्ञापन
भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरी आर्या की ओर से तहरीर दी गई। पुलिस ने यहां मिले तिरंगे झंडों को जब्त कर लिया। सीओ प्रथम अभय पांडेय ने बताया कि कूड़े के ढेर से भगवा व तिरंगे जैसे कुछ पटके मिले हैं, जिसकी जांच कराई जा रही है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।