फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tribute paid to martyr soldiers in Pulwama attack

अलीगढ़: पुलवामा हमले में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

Tue, 15 Feb 2022 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to martyr soldiers in Pulwama attack
श्रद्धांजलि देते भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले की बरसी पर शैक्षिक, सामाजिक संस्थाओं ने शहीद जवानों को याद करके उन्हें भावपूर्ण स्मरण किया। मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। मौन रखकर ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने 14 फरवरी को काला दिवस के रूप में याद किया। पुलवामा हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। इस मौके पर प्रदेश महासचिव डॉ. राजेश चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री कमल प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष विवेक चौहान, युवा मंडल अध्यक्ष राहुल चौहान, आदर्श राज सिंह, डॉ. प्रांतनु सिंह चौहान, राहुल जादौन, संजीव सोलंकी, भुवनेंद्र प्रताप सिंह, युद्धवीर सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह चौहान, मोहित चौहान, सौरभ राघव, विनोद ठाकुर, पुरू चौहान, बबलू ठाकुर, जितेंद्र बघेल, गोपाल सिंह राणा, विजयलक्ष्मी सिंह, प्रतिभा राघव, सुधा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मदर्स टच स्कूल में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। प्रधानाचार्या आरती मित्तल ने बताया कि सभी बच्चों ने एक मिनट मौन धारण करके शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। एलमपुर गढ़िया में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। यहां मोहित लोधी, केशव पंडित, दीपक, गगन, प्रवीन, तरुण, सोनू, गौरव, नितिन आदि मौजूद रहे। मॉडर्न कान्वेंट इंटर कॉलेज में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। यहां प्रबंधक जवाहर लाल बघेल, प्रधानाचार्य नेहा सिंह, कोआर्डिनेटर अनिल बघेल, रिंकू, हरेंद्र सिंह, अनिल वर्मा, सायमा हुसैन, प्रमिला भट्ट, योगेंद्र वार्ष्णेय, आशीष दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अतरौली के कार्यकर्ताओं ने अवंतीबाई चौराहे पर पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। यहां नगर मंत्री अनिल भारत, हिंदू रक्षा दल के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष दिनेश बजरंगी, सह मंत्री प्रवीन कुमार आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अलीगढ़ महानगर ने भुजपुरा चौराहे से सासनी गेट चौराहे तक मोमबत्ती मार्च निकाला। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री बलदेव चौधरी सीटू, विभाग संगठन मंत्री अतुल भारद्वाज, प्रांत एग्री विजन संयोजक जय, महानगर संगठन मंत्री आकाश आदि मौजूद रहे। मानव कल्याण एक संकल्प संस्था ने कनवरीगंज स्थित मंदिर पर श्रद्धांजलि सभा की। यहां डॉ. विभव वार्ष्णेय, कृष्णा गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार रौनक आदि मौजूद रहे।

श्रद्धांजलि देते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अतरौली के पदाधिकारी।

श्रद्धांजलि देते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अतरौली के पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE

शहीदों को श्रद्धांजलि देती अखिल भारत हिंदू महासभा की पदाधिकारी।

शहीदों को श्रद्धांजलि देती अखिल भारत हिंदू महासभा की पदाधिकारी।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed