फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tribute paid to Gandhiji on his death anniversary

अलीगढ़ः पुण्यतिथि पर गांधी जी को दी श्रद्धांजलि

Mon, 31 Jan 2022 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to Gandhiji on his death anniversary
महात्मा गांधी को श्रद्धांज‌ल‌ि देते हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट। - फोटो : CITY OFFICE
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शैक्षिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों व राजनीतिक पार्टियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल गीत गुनगुनाया गया।
विज्ञापन

श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से 24 जनवरी से 30 जनवरी तक आजादी अमृत महोत्सव सप्ताह के तहत चौरा चौरी शताब्दी समारोह थीम पर था। प्राचार्या डॉ. शर्मिला शर्मा ने गांधीजी को भावपूर्ण स्मरण किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीता वार्ष्णेय व प्रियंका दीक्षित के निर्देशन में हुआ।
विज्ञापन

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने पान दरीबा स्थित पार्टी कार्यालय पर महात्मा गांधी की प्रतिमा को पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां इरफान अंसारी, इकबाल मंद, हरीश चंद लोधी, मोहम्मद इदरीस, एहतशाम बेग, राज कुमार शर्मा, बलबीर सिंह, मोहम्मद चमन, हबीब असगर, सावित्री सैनी, नरेंद्र कुमार, सुभाष चंद, सुरेश बनवारी, राजेश शर्मा, चंद्र शेखर पांडेय, रामू वर्मा आदि मौजूद रहे। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया महानगर ने गांधीजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां महानगर अध्यक्ष बाबा फरीद आजाद, मोहम्मद यासीन, हाजरा बेगम आदि मौजूद रहे। भारतीय माली सैनी समाज उत्थान एवं विकास समिति ने गांधीजी को स्मरण किया। यहां मुकेश कुमार सैनी, सुबोध अग्रवाल, राकेश डिब्बा आदि मौजूद रहे। उप्र कांग्रेस की पूर्व महासचिव रूही जुबैरी ने गांधीजी को श्रद्धांजलि दी। बारहसैनी इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट ने कैप्टन एके सिंह के नेतृत्व में डीएस कॉलेज में गांधीजी की प्रतिमा की सफाई की। टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज में गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed