फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   triangular contest for the post of AMUTA president

AMU: अमुटा अध्यक्ष पद पर होगा त्रिकोणीय मुकाबला, 18 को नामांकन पत्र वापसी और 23 अप्रैल को होगा मतदान

Thu, 17 Apr 2025 05:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 17 Apr 2025 05:53 PM IST
सार

एएमयू अमुटा के चुनाव की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए नामांकन किए जा चुके हैं। अध्यक्ष पद के लिए डॉ. मोहम्मद आसिम सिद्दीकी, डॉ. नफीस अहमद खान, डॉ. तुफैल अहमद ने नामांकन किया है। सचिव पद के लिए डॉ. अशरफ मतीन और डॉ. बदर जहां ने नामांकन किया है।

विज्ञापन
triangular contest for the post of AMUTA president
एएमयू - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी शिक्षक संघ (अमुटा) चुनाव के लिए 16 अप्रैल को अध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव पद के लिए उम्मीदवारों ने नामांकन किए हैं। अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला होगा, जबकि सचिव और संयुक्त सचिव पद पर दो-दो प्रत्याशी आमने-सामने हैं। यूनिवर्सिटी के स्टाफ क्लब में 23 अप्रैल को मतदान होगा।

विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. आफताब आलम ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए डॉ. मोहम्मद आसिम सिद्दीकी, डॉ. नफीस अहमद खान, डॉ. तुफैल अहमद ने नामांकन किया है। सचिव पद के लिए डॉ. अशरफ मतीन और डॉ. बदर जहां ने नामांकन किया है। इसी तरह संयुक्त सचिव पद के लिए डॉ. अम्मार इब्ने अनवर, डॉ. जमील अहमद ने नामांकन किया है।
विज्ञापन


कार्यकारी परिषद के लिए डॉ. आयशा मुनीरा रशीद, डॉ. अनीस अख्तर, डॉ. अस्कर हुसैन, डॉ. असलम खान, डॉ. हिना फातिमा मुईनी, डॉ. मोहम्मद तारिक, डॉ. मुजीबुर्रहमान मजूमदार, डॉ. शादाब बानो, डॉ. शहाना अली, डॉ. शहजाद अनवर, डॉ. शमशाद ने नामांकन किया। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र 18 अप्रैल को वापस होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed