फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tremendous joy among Congress workers on victory in three states

तीन राज्यों में जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त हर्ष

Wed, 12 Dec 2018 01:53 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Wed, 12 Dec 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
Tremendous joy among Congress workers on victory in three states
रेलवे रोड जिला कांग्रेस कार्यालय पर जीत की खुशी में ढोल बजाते पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह - फोटो : Amar Ujala
 पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में तीन राज्यों में कांग्रेस और बाकी दो राज्यों में गैरभाजपाई सरकारें बनने से हर्ष का माहौल बन गया है। वहीं भाजपा के खेमे में मातमी सन्नाटा पसर गया है, भाजपाई नेता ज्यादा कुछ बोलने से बचते रहे। 
विज्ञापन


  मंगलवार सुबह जैसे ही टीवी से लेकर मोबाइल पर विधानसभा चुनाव के ताजा नतीजे आने शुरू हुए वैसे ही हर किसी की उत्सुकता चरम की ओर बढ़ती चली गई। दोपहर बाद कांग्रेस के खेमे में जबरदस्त उत्साह हो गया तो भाजपाई खेमे में मायूसी। कांग्रेस, सपा, रालोद, बसपा, आप और औवेसी की पार्टी के नेताओं ने भी इन नतीजों को हाथों हाथ लिया और लोकसभा चुनाव 2019 में केंद्र में गैरभाजपाई सरकार बनने का दावा भी ठाेंका। 
विज्ञापन


ढोल बजाकर नाचे कांग्रेसी

 मिश्रित आबादी वाले शहर के सबसे पुराने बाजार रेलवे रोड में सुबह से लेकर शाम तक कांग्रेस की जीत पर ढोल नगाड़ों की थाप पर मिठाइयां बंटती रहीं। छोटे बड़े सभी नेताओं ने जनमानस के साथ देश के इस राजनीतिक परिवर्तन का खुले दिल से स्वागत किया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी भी मुस्क राते दिखे। राहगीरों और वाहनसवारों ने भी मिठाई और समोसे खाये। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां सुभाष रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर सुबह से ही जश्न का माहौल था। उत्साह में आए विजेंद्र सिंह ने अप्सरा टॉकि ज चौराहे पर गले में ढोल टांग कर डांस किया। उनके साथ कई कांग्रेसी थे। यहां जमकर आतिशबाजी हुई। पत्रकार वार्ता में विजेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के कुशल नेतृत्व में तीन राज्यों में कांग्रेस सरकार बन रही है। बाकी दो राज्यों में गैरभाजपाई सरकार बन रही है। अब महा गठबंधन का रास्ता साफ हो गया है। कांग्रेस 2019 में केंद्र में पूर्ण बहुमत सरकार बनाएगी। 



यहां पर जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट संतोष सिंह जादौन, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरिवर शर्मा, नदीम गफूर, सुभाष लोधी, कुंवर गौरांग देव चौहान, लोकेश चौधरी, विनोद पांडेय, बृजराज सिंह राणा, नासिर गाजी, अमित सिंह, अमरुद्दीन गद्दी एडवोकेट, जगदीश मल्ल तेवतिया, रामगोपाल रैना,बीरी सिंह बंजारा, शेरपाल सविता, मुस्ताक अहमद, शमशाद मियां, तारिक ख्वाजा, असद फ ारूक, साहिल खान, शैलेंद्र गुप्ता, सगीर कुरैशी, हलीम, फु जैल, आमिर, कुँवर लक्ष्मीराज सिंह, कम्मु,मनोज राजपूत, सुरेश लोधी, नितिन बाल्मीक, गुड्डू चौधरी, राजेश चौधरी खैर, सतेंद्र सिंह, कालीचरन कजिमाबाद, आकाश शर्मा, शोएब गाज़ी, राहत गाज़ी, उदित अग्रवाल, फैजान, राहुल चौहान, सभासद सहजाद गाज़ी,   रेंचो सिंह, कदीर कुरैशी, नवाब खान, शब्बीर खान, नवी शेर आदि     मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed