फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Travel agency operator threatened for extortion

अलीगढ़ः ट्रेवल एजेंसी संचालक को रंगदारी के लिए मिली धमकी

Tue, 18 Jan 2022 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Travel agency operator threatened for extortion
हेमहानगर के सिविल लाइंस क्षेत्र के एक ट्रेवल एजेंसी संचालक को दो लाख की रंगदारी के लिए मोबाइल पर जान से मारने की धमकी मिली है। साथ ही इस घटना के कुछ दिन बाद उनकी बस पर फायर भी किया गया। मामले में एसएसपी के निर्देश पर सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज किया गया है। खास बात यह है कि जिस नंबर से कॉल आया है, उस नंबर की आईडी ट्रू कॉल पर तिहाड़ जेल के नाम से आ रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र के शमशाद मार्केट चिनार गेस्ट हाउस इलाके के वसीम खान का कहना है कि उनकी अपनी बस ट्रेवल एजेंसी है। उनके मोबाइल पर पहला फोन 4 जनवरी को आया, जिसमें बस कारोबारी की एवज में दो लाख रुपये प्रतिमाह की रंगदारी मांगी गई। फोन करने वाले ने खुद का नाम जुबैर बताया और कहा कि इंतजाम कर लेना। लड़का आएगा, उसे देने हैं। इसके बाद उसके पास फिर दो बार फोन आया और धमकी दी कि अगर बात नहीं मानी तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। फिर 11 जनवरी को रात नौ बजे उनके कार्यालय के बाहर खड़ी बस पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। इससे बस का आगे का शीशा टूट गया। इस घटना के बाद से वह परिवार सहित दहशत में हैं और उनको जान का खतरा है। खास बात ये है कि फोन करने वाले की आईडी ट्रू कॉलर पर जुबैर तिहाड़ जेल लिखी आ रही है। इस मामले में उनकी ओर से एसएसपी से शिकायत की गई, जिसके आधार पर सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस में पहले से चालू है रंगदारी कारोबार
सिविल लाइंस इलाके में यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इन्हीं बस ऑपरेटर व एएमयू से जुड़े कुछ ठेकेदारों से रंगदारी को लेकर धमकी भरे फोन आते रहे हैं। पूर्व में सिविल लाइंस पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ा था, उनकी जांच में यह उजागर हुआ था कि ये लोग दिल्ली तिहाड़ जेल में निरुद्ध कुछ लोगों के लिए यहां रगदारी वसूली का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed