फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Trapped in a rotavator

रोटावेटर में फंसकर युवक की माैत

Wed, 01 Nov 2017 02:05 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Wed, 01 Nov 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
 Trapped in a rotavator
रोटावेटर में फंसकर युवक की माैत - फोटो : Amar Ujala
हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव जदौला में सोमवार की रात खेत की जुताई के दौरान एक युवक की रोटावेटर में फंसने से जान चली गई। जुताई कर रहे किसान के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने रोटावेटर में फंसे शव क्षतविक्षत शव को बाहर निकाला। उधर मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी ने हत्या किए जाने की तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


हरदुआगंज थाना क्षेत्र के जदौला गांव निवासी प्रकाश (36) पुत्र होरीलाल माछुआ गांव के ठाकुर राजभान सिंह का खेत बटाई पर ले रखा था। खेत की जुताई करने के लिए राजभान सिंह का पुत्र राजीव सोमवार रात ट्रैक्टर और रोटावेटर लेकर प्रकाश के घर पहुंचा।
विज्ञापन


वहां से दोनों खेत पर पहुंचे। राजीव ट्रैक्टर चला रहा था, जबकि प्रकाश पीछे लगे रोटावेटर पर बैठा था। राजीव के अनुसार रात करीब एक बजे अचानक ट्रैक्टर लोड लेने लगा तो उसने ट्रैक्टर रोककर प्रकाश को आवाज लगाई। जवाब न मिलने पर उसने अंधेरे में प्रकाश को इधर उधर तलाशना शुरू किया तो रोटावेटर में फंसा शव नजर आते ही उसकी चीख निकल गई। चर्चा रही कि झपकी आने से नीचे गिरने पर रोटावेटर में प्रकाश फंसा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर मृतक की पत्नी सावित्री देवी ने राजीव पुत्र राजभान सिंह तथा उसके चचेरे भाई मोंटी पुत्र मुनेश कुमार पर पति की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ अतरौली सुरेश कुमार ने भी मौका मुआयना किया। एसओ डा. विनोद कुमार के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed