फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Transport Corporation earned Rs 72 lakh in two days

अलीगढ़ः परिवहन निगम ने दो दिनों में की 72 लाख रुपये की कमाई

Tue, 24 Aug 2021 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Transport Corporation earned Rs 72 lakh in two days
रक्षाबंधन के मौके पर परिवहन विभाग द्वारा धड़ाधड़ दौड़ाई गईं बसों से दो दिनों के अंदर कुल 72 लाख रुपयों की कमाई हो गई है। पिछले सालों के मुकाबले 23 लाख रुपयों का राजस्व बढ़ा है। वहीं दस हजार महिलाओं ने साढ़े 17 लाख रुपयों की लागत वाला सफर नि:शुल्क तय किया। हालांकि मंगलवार तक अभी आंकड़े बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

प्रमुख त्योहारों के मौके पर भारी संख्या में शहर से अन्य जनपद और अन्य जनपदों से यहां लोगों का आना जाना लगा रहा है। ऐसे में रक्षाबंधन पर परिवहन निगम के आरएम मो. परवेज खान, एआरएम वीके शुक्ला व योगेंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में हर संभावित राजस्व वाले रूटों पर बसों का संचालन किया गया। अलीगढ़ डिपो की रोडवेज बसों में 4250 महिलाओं ने सात लाख 55 हजार रुपयों की नि:शुल्क यात्रा तय की। बुद्ध विहार डिपो में 5800 महिलाओं ने साढ़े नौ लाख की लागत वाला सफर मुफ्त में तय किया। कमाई के मामलों में इस साल परिवहन निगम को अधिक राजस्व की वसूली हुई है।
विज्ञापन

अलीगढ़ डिपो ने रविवार और सोमवार को कुल 35 लाख रुपयों का राजस्व बसूला। जबकि विगत सालों में डिपो को 23 लाख रुपये तक का राजस्व मिलता था। जबकि बुद्ध विहार डिपो ने रविवार और सोमवार को कुल 37 लाख रुपयों का राजस्व इकट्ठा किया है। विगत सालों में बुद्ध विहार डिपोरक्षाबंधन के मौके पर तकरीबन 26 लाख रुपयों की कमाई कर पाता था। हालांकि अभी आंकड़े और बढ़ेंगे। क्योंकि कई बस अन्य शहरों में चल रही हैं। वह वापस आएंगी, तभी उनका आंकड़ा एकत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed