फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Transport city can be gifted till Diwali

दीपावली तक मिल सकती है ट्रांसपोर्ट नगर की सौगात

Fri, 07 Oct 2022 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 01:48 AM IST
सार

अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) की ओर से दीपावली तक ट्रांसपोर्ट नगर की सौगात मिल सकती है।एडीए इस प्रोजेक्ट को लॉन्च करने की तैयारी में जुट गया है।ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष अजयपाल सिंह का कहना है कि लंबे समय टीपी नगर की मांग हो रही है।

विज्ञापन
Transport city can be gifted till Diwali

विस्तार

अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) की ओर से दीपावली तक ट्रांसपोर्ट नगर की सौगात मिल सकती है। एडीए इस प्रोजेक्ट को लॉन्च करने की तैयारी में जुट गया है। प्रथम चरण के लिए जमीन क्रय करने के लिए मूल्य निर्धारण किया जाएगा। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की महायोजना- 2031 में ट्रासंपोर्ट नगर के लिए करीब 85 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है। जमीन का भू-उपयोग बदल दिया गया है। टीपी नगर में करीब 50 हजार छोटे-बड़े वाहनों के खड़े होने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

शहर में भारी वाहनों एवं ट्रकों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करने के लिए फिलहाल कोई उपयुक्त स्थान नहीं हैं। इससे शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। रात में हादसे भी होते रहते हैं। लंबे समय से यहां ट्रांसपोर्ट नगर की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन एवं एडीए ने खैर रोड पर ल्हौसरा विसावन में ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित करने की तैयारी कर ली है। एडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर के प्रथम चरण के लिए किसानों से क्रय की गई जमीन का बैनामा हो गया है। स्काईलाइन कंपनी इसकी डीपीआर तैयार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दीपावली तक इस प्रोजेक्ट को लॉन्च करने का लक्ष्य तय किया गया है ताकि लोग दीपावली के शुभ मुहूर्त में अपनी जमीन की बुकिंग करवा सकें। उन्होंने बताया कि टीपी नगर में रोड, पार्क समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष अजयपाल सिंह का कहना है कि लंबे समय टीपी नगर की मांग हो रही है। इससे उन्हें सुविधा मिल सकेगी और शहर में लगने वाले जाम से भी निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed