{"_id":"610d8bce8ebc3eaab41d4a6d","slug":"transgender-of-non-community-sexually-harassed-converted-to-religion-city-office-news-ali2700621103","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः गैर समुदाय के कथित किन्नर ने किया यौन उत्पीड़न, धर्म परिवर्तन कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः गैर समुदाय के कथित किन्नर ने किया यौन उत्पीड़न, धर्म परिवर्तन कराया
विज्ञापन
पकड़ा गया किन्नर।
- फोटो : CITY OFFICE
रोरावर क्षेत्र में कारखाने में मजदूरी करने वाला युवक गैर समुदाय के कथित किन्नर के जरिये जबरन समलैंगिक संबंधों में यौन उत्पीड़न का शिकार हुआ है। आरोप है कि बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन के इरादे से युवक का खतना करा दिया। इससे तंग आकर पीड़ित युवक जब छिपकर रहने लगा तो किन्नर ने उसके परिवार को धमकाने शुरू कर दिया। दो दिन पहले युवक के चाचा को बेरहमी से पीटा गया और पूरे परिवार पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। मामले में शुक्रवार को पूर्व मेयर शकुंतला भारती के सहयोग से पीड़ित युवक पुलिस के पास पहुंचा तो मामले में मुकदमा दर्ज कर कथित किन्नर गिरफ्तार कर लिया गया है। खतना करने वाले जर्राह की तलाश चल रही है।
मूल रूप से लोधा क्षेत्र का 25 वर्षीय युवक, उसका छोटा भाई व पिता पिछले काफी समय से रोरावर क्षेत्र में ताला कारखाने में मजदूरी करते हैं। करीब चार माह पहले फैक्टरी में काम करने वाले छोटे भाई के गैर समुदाय के दोस्त के कथित किन्नर भाई से युवक की मुलाकात हुई। दोनों में दोस्ती के चलते मिलना-जुलना शुरू हो गया। आरोप है कि इसी बीच इस किन्नर ने उसे रोरावर में ही एक कमरे पर बुलाना शुरू कर दिया, जहां उससे पहले नशे में समलैंगिक संबंध बनाए। फिर उसे डरा-धमकाकर रखा। किन्नर उसे अपना पति कहने लगा और युवक का नाम भी बदलकर मो.अब्दुल्ला रख दिया। कहने लगा कि अब वह उसके बिना नहीं रह सकेगा। युवक ने कई बार विरोध किया तो उसे साथियों संग मिलकर पीटा गया। कमरे में बंधक बनाकर रखा गया और पिता व भाई को मारने की धमकी दी गई।
आरोप के अनुसार 5 मई को इलाके के ही जर्राह के घर ले जाकर नशे में उसका खतना करवा दिया। जब उसे होश आया तो उसने खूब विरोध किया। इस बार भी उसे बेरहमी से पीटा गया। इस सबसे परेशान होकर युवक ने काम पर आना छोड़ दिया तो उसके घर जाकर उसके परिवार को डराना धमकाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
अब जब युवक गायब हो गया तो दो दिन पहले इसी इलाके में काम करने आने वाले युवक के चाचा को घेरकर पीटा गया और दबाव डाला गया कि उसका पूरा परिवार अगर हमारी बात मानकर धर्म परिवर्तन कर ले तो ही सुरक्षित रह पाएगा। यह सुनकर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई और मामले में बृहस्पतिवार रात पूर्व मेयर शकुंतला भारती से संपर्क कर मदद मांगी गई। इस पर शुक्रवार को दिन में शकुंतला भारती ने एसएसपी से वार्ता कर मुलाकात की। फिर वे एसएसपी के निर्देश पर सीओ प्रथम से मिलने पहुंची। सीओ ने माजरा समझने के बाद आरोपी कथित किन्नर को पकड़वाया। बाद में मामले में युवक की तहरीर पर आरोपी कथित किन्नर शाबिर निवासी रोरावर व इसी इलाके के इमरान जर्राह के खिलाफ रोरावर थाने में धर्म परिवर्तन की धारा 3/5, बंधक बनाने, कुकर्म आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। हिरासत में लिए गए कथित किन्नर शाबिर से देर रात तक तथ्यों पर पूछताछ चल रही थी।
मोबाइल चोरी में पकड़वाया पिछले सप्ताह
आरोप के अनुसार पिछले सप्ताह किन्नर ने रोरावर चौकी पर युवक के खिलाफ मोबाइल व कमरे से रुपये चोरी कर ले जाने की शिकायत दे दी। इस शिकायत पर पुलिस इस युवक को पकड़कर ले आई। यहां युवक ने खूब मिन्नत कीं, मगर पुलिस ने उसकी एक न सुनी। इस दौरान माता-पिता ने किसी तरह पुलिस से उसे छुड़वाया।
पीड़ित बोला, दो युवक तो डर से भाग गए
अमर उजाला से बातचीत में पीड़ित युवक ने बताया कि कथित किन्नर दिन में अपने साथियों संग सारसौल चौराहे पर पहुंचकर बसों में यात्रियों से रुपये वसूली का धंधा करता था। उसे भी बातों में लगाकर अपने साथ ले जाता था। इस दौरान उनके साथ काम करने वाले खुर्जा व गभाना के दो अन्य युवकों को भी धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया गया था। मगर वे युवक बातों में आने से पहले डर की वजह से काम छोड़कर भाग गए। उसने बताया कि कथित किन्नर उसका करीब चार माह से उत्पीड़न कर रहा था। शुरुआत में वह डराने धमकाने के कारण यह सब सहता रहा। परिवार की हत्या की धमकी भी एक वजह थी। मगर खतना कराने के बाद इसने छिपकर रहना शुरू किया। तब से परिवार को धमकी मिल रही थीं। अब तो परिवार पर ही धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा था।
आरोपी बोला, मैं इसके बिना नहीं रह सकता
पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए आरोपी कथित किन्नर ने धर्म परिवर्तन के आरोप सिरे से नकार दिए हैं। हां, यह स्वीकारा है कि दोनों में दोस्ती है और वह उसे अपने पति के रूप में मानता है। वह उसके बिना नहीं रह सकता। अब तक जो कुछ हुआ है, सब दोनों की सहमति से हुआ है। देर रात तक पुलिस उससे पूछताछ में जुटी थी।
मेडिकल परीक्षण के बाद तय होगी जांच की दिशा:सीओ
इस मामले में सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल पीड़ित युवक के आरोपों के अनुसार धर्म परिवर्तन, बंधक बनाने व कुकर्म की धारा में कथित किन्नर व जर्राह पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी कथित किन्नर हिरासत में है। उससे पूछताछ चल रही है। उन जगहों पर ले जाकर जांच की जा रही है, जहां रखना व खतना करना बताया गया है। बाकी शनिवार को पीड़ित युवक व कथित किन्नर का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। जिसमें तय होगा कि वाकई खतना हुआ है या नहीं। साथ में कथित किन्नर की सत्यता भी सामने आएगी। उसके बाद इस मुकदमे में जांच की दिशा तय होगी। सीओ के अनुसार दूसरे आरोपी की भी तलाश जारी है।
पूर्व में सामने आते रहे हैं जबरन किन्नर बनाने के प्रकरण
इस इलाके में पूर्व में जबरन किन्नर बनाने के मामले सामने आते रहे हैं। तीन माह पहले भी इसी इलाके के एक युवक ने जबरन किन्नर बनाने के उद्देश्य से नशे में लिंग काटने का मुकदमा दर्ज कराया था। उससे पहले भी दो मुकदमे दर्ज हुए हैं। मगर यह अपने तरह का पहला मामला है। इसमें आरोपी का उद्देश्य धर्म परिवर्तन कराना है या दोस्ती की आड़ में समलैंगिंग संबंध बनाना या फिर किन्नर बनाना। इस सवाल की तलाश में पुलिस अभी जुटी है। आरोपी से पूछताछ, जांच व अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही यह साफ हो सकेगा।