फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Transfer list from High Court level

Aligarh News: हाईकोर्ट स्तर से आई तबादला सूची, संदीप सिंह बने सीजेएम, कई एडीजे बदले, ये है सूची

Sat, 18 Nov 2023 08:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 18 Nov 2023 08:47 PM IST
सार

उच्च न्यायालय स्तर से न्यायिक अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। अलीगढ़ के सीजेएम भी बदल गए हैं। अब संदीप सिंह को सीजेएम बनाया है। यहां के सीजेएम अरविंद कुमार का गैर जनपद तबादला किया गया है।

विज्ञापन
Transfer list from High Court level
जज ट्रांसफर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हाईकोर्ट स्तर से 18 नवंबर को न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसी क्रम में अलीगढ़ सीजेएम पद पर और परिवार न्यायालय प्रधान न्यायाधीश व मोटर एक्सीडेंट ट्रिब्युनल के पीठासीन अधिकारी पद पर नई तैनाती की गई है।

विज्ञापन


जारी तबादला आदेश के क्रम में निचली अदालतों के अधिकारियों के तबादले के क्रम में यहां सिविल जज वरिष्ठ प्रभाग के तौर पर तैनात संदीप सिंह को यहीं सीजेएम बनाया है। यहां के सीजेएम अरविंद कुमार का गैर जनपद तबादला किया गया है। नैंसी को सिविल जज वरिष्ठ प्रभाग बनाया गया है। साथ में गंधर्व पटेल को सिविल जज कोल, प्रिया कुमारी राय अपर सिविल जज, आशीष सिंह अपर सिविल जज फास्ट ट्रैक, यशस्वी सिंह अपर सिविल जज, अभिषेक त्रिपाठी जेएम द्वितीय, रजत सिंह यादव जेएम प्रथम, शिवांक सिंह एसीजेएम वरिष्ठ प्रभाग, अलका सिंह एसीजेएम फास्ट ट्रैक, शुभ्रा प्रकाश जेएम तृतीय, सौम्या मिश्रा सिविल जज हवाली, ज्योत्सना एसीजेएम वरिष्ठ प्रभाग, विधि सिंघल किशोर न्याय बोर्ड, यशपाल सिंह वर्मा एसीजेएम वरिष्ठ प्रभाग, अंजली रानी एसीजेएम प्रथम, एपी सिंह रेलवे मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। वहीं एसीजेएम नरेश कुमार दिवाकर का गैर जनपद तबादला किया गया है। 
विज्ञापन


इधर, एडीजे प्रथम मनोज कुमार अग्रवाल को प्रमोशन के साथ यहीं परिवार न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश बनाया गया है। यहां के प्रधान न्यायाधीश अहमदउल्ला खां को एटा में मोटर एक्सीडेंट ट्रिब्युनल का पीठासीन बनाया गया है। यहां के मोटर एक्सीडेंट ट्रिब्युनल के पीठासीन अनिल कुमार वाशिष्ठ उरई भेजे गए हैं। उनके स्थान पर मुजफ्फरनगर से जय सिंह पुंढीर आ रहे हैं। इसके अलावा परिवार न्यायालय में एडीजे नुपुर व ज्ञानेंद्र सिंह को भी तैनाती दी गई है। इसके अलावा एडीजे तीन राजेश भारद्वाज को एससीएसटी कोर्ट का विशेष न्यायाधीश बनाया है। अब तक एससीएसटी कोर्ट देख रहे संजीव कुमार सिंह एडीजे होंगे। प्रवीन कुमार पांडेय को ईसी एक्ट का विशेष न्यायाधीश बनाया गया है, जबकि यहां तैनात सुभाष चंद्र अब एडीजे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed