फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Trains being launched in cold nights Dubar

Aligarh News: सर्द रातों में ट्रेनों का इंतजार करना हुआ दूभर

Sun, 16 Nov 2025 02:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Trains being launched in cold nights Dubar
हाथरस सिटी स्टेशन पर शुक्रवार की रात बंदरों का दृश्य।  - फोटो : samvad
सर्द रातों में सिटी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करना यात्रियों के लिए सिरदर्द बन गया है। स्टेशन परिसर में बंदरों का बढ़ता खौफ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। रात के समय प्लेटफॉर्म पर बंदरों के झुंड इस कदर हावी रहते हैं कि यात्री न तो आराम से बैठ पाते हैं और न ही सुरक्षित महसूस कर पाते हैं।
विज्ञापन


शहर के निवासी रामवीर सिंह भैयाजी ने बताया कि शनिवार की सुबह वह दिल्ली के लिए निकले थे, हाथरस सिटी स्टेशन पर बंदरों का साम्राज्य था, गंदगी भी थी। तमाम यात्री इससे डरे हुए थे। अन्य यात्रियों का कहना है कि जैसे ही रात गहराती है, बंदरों की संख्या बढ़ जाती है। बैठने की जगहें, सीढ़ियां, प्लेटफॉर्म और यहां तक कि प्रतीक्षालय के बाहर का हिस्सा भी बंदरों के कब्जे में नजर आता है। कई बार बंदर यात्रियों के हाथों में रखे सामान को छीनने की कोशिश करते हैं, जिससे डर का माहौल है। सिटी स्टेशन अमृत भारत स्टेशन है, जहां विकास और सुंदरीकरण के कार्य किए गए हैं, लेकिन वर्तमान में यहां पर बंदरों का खौफ है। बंदर स्टेशन पर साफ-सफाई होते ही गंदगी फैला देते हैें। रात के समय स्थिति अधिक खराब होती है। जीआरपी और आरपीएफ की टीम स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था संभालती है, लेकिन बंदरों से निपटना उनके लिए भी परेशानी का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन



बंदरों से छुटकारा पाने को लाए थे लंगूर

कुछ समय पहले बंदरों को भगाने के लिए स्टेशन पर लंगूर तैनात किए गए थे, जिससे स्थिति कुछ हद तक नियंत्रित हुई थी, लेकिन अब उस व्यवस्था को बंद कर दिया गया है। वर्तमान में केवल एक कर्मचारी को बंदर भगाने की जिम्मेदारी दी गई है, जो इतने बड़े स्टेशन क्षेत्र में नाकाफी साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगर पालिका से लगातार की जा रही मांग

रेलवे परामर्शदात्री समिति के पदाधिकारी हों या आम यात्री, सभी ने कई बार बंदरों की रोकथाम के लिए स्थायी और प्रभावी कदम उठाने की मांग की है, लेकिन नगर पालिका की ओर से इस ओर सार्थक कदम न उठाए जाने से पूरा शहर परेशान है। लोग बिजली के तार आदि लगाकर काम चला रहे हैं, लेकिन रेलवे स्टेशन बंदरों के लिए सेफ जोन बन गया है।



बंदरों की समस्या कई स्टेशनों पर है, इससे निपटने के लिए राज्य सरकार को कार्य करना चाहिए, हमने पहले इसे लेकर नगर पालिका को पत्र लिखा था, लेकिन कोई हल नहीं निकला। अब फिर इसके लिए बात करेंगे, कोशिश करते हैं कि इस समस्या का कोई हल निकल पाए।
संजीव कुमार शर्मा, वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक, इज्जतनगर मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed