फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Training on women's leadership development

Aligarh News: महिलाओं के नेतृत्व विकास पर दिया प्रशिक्षण

Sat, 09 May 2026 02:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Training on women's leadership development
टप्पल ब्लॉक में महिला शक्ति केंद्रों को अधिक प्रभावी और सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में सीएलएफ पदाधिकारी, सामाजिक समिति सदस्य, जेंडर सखी और सीएलएफ एचआर ने भाग लिया। इसमें महिलाओं के नेतृत्व विकास पर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का संचालन ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया द्वारा किया गया, जिसमें नेशनल प्रोग्राम लीड शीमा भास्करन ने प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन


कार्यशाला में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, जेंडर आधारित समस्याओं की पहचान और उनके समाधान के लिए सामूहिक नेतृत्व विकसित करने पर जोर दिया गया। इस दौरान घरेलू हिंसा, बाल विवाह, महिला स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक भेदभाव और महिलाओं के अधिकारों जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति केंद्र ग्रामीण महिलाओं के नेतृत्व विकास और सामाजिक परिवर्तन का मजबूत मंच बन सकते हैं। प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि अब महिलाएं गांवों में सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed