Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   training for voter list

Aligarh News: मतदाता सूची में नाम जोड़ने का प्रशिक्षण दिया

Thu, 12 Nov 2026 05:02 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
training for voter list

विज्ञापन
प्रशिक्षण में जनसेवा केंद्र संचालक हुए शामिल

अलीगढ़। मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भरवाए जा रहे हैं। आवेदकों द्वारा एक से अधिक आवेदन किए जाने से बहु प्रविष्टियों की समस्या उत्पन्न हो रही है, जिसके निराकरण के लिए बृहस्पतिवार को जन सेवा केंद्र संचालकों को वर्चुअल माध्यम से प्रशिक्षण दिया।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं नोडल अधिकारी सीएससी सौरभ भट्ट ने कहा कि आवेदन अपलोड करने के दौरान एसएमएस प्राप्त न होने की स्थिति में आवेदन को असफल नहीं माना जाना चाहिए। आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने पर स्क्रीन पर प्रदर्शित होने वाले रेफरेंस नंबर का स्क्रीनशॉट अथवा विवरण आवेदक को उपलब्ध कराया जाए, ताकि एक ही व्यक्ति के लिए बार-बार फॉर्म-6 भरने की स्थिति से बचा जा सके।
विज्ञापन

सीएससी संचालकों को फॉर्म-6 भरते समय निर्धारित मानक का पालन करने के निर्देश दिए गए। आवेदन में सही नाम, पूर्ण डाक पता एवं पिन कोड दर्ज करने तथा अंतिम सबमिशन से पूर्व विवरण का सत्यापन कराने पर विशेष बल दिया गया। आवेदक का वास्तविक एवं सक्रिय मोबाइल नंबर दर्ज करने, आधार ई-साइन के उपरांत आवेदन का अंतिम सबमिशन सुनिश्चित करने को कहा। इसके बाद प्राप्त होने वाले रेफरेंस नंबर को सुरक्षित रखने के लिए कहा गया। तकनीकी समस्या अथवा आवेदन की स्थिति की जानकारी के लिए मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 एवं voters.eci.gov.in का उपयोग करने की जानकारी भी दी गई। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य डुप्लीकेट आवेदनों को रोकना, मतदाता सूची में एक से अधिक प्रविष्टियों की समस्या का प्रभावी निराकरण करना था। इस मौके पर ईडीएम मनोज राजपूत और सीएससी कार्यदायी संस्था के जिला इंचार्ज नरोत्तम सिंह उपस्थित रहे। ब्यूरो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed