फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Plane Crash: अलीगढ़ में ट्रेनी विमान क्रैश, एयरपोर्ट की दीवार से टकराया; तस्वीरों में देखें खौफनाक मंजर

Sun, 04 May 2025 09:38 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: विकास कुमार Updated Sun, 04 May 2025 09:38 PM IST
सार

यूपी के अलीगढ़ में रविवार को एक ट्रेनी प्लेन क्रैश हो गया है। घटना में प्लेन उड़ा रहा पायलट बाल-बाल बचा है।

विज्ञापन
Trainee plane crashes in Aligarh hits airport wall
ट्रेनी प्लेन क्रैश - फोटो : अमर उजाला

रविवार की दोपहर को अलीगढ़ के एयरपोर्ट पर पायलट ट्रेनिंग देने वाली पायोनियर फ्लायिंग एकेडमी का प्रशिक्षु एयरक्राफ्ट लैंडिंग के दौरान एयरपोर्ट पर दीवार से टकरा गया जिससे उसके एक हिस्से के परखच्चे उड़ गए। प्रशिक्षु पायलट सुरक्षित है। इस हादसे के बाद ट्रेनिंग देने वाली दोनों कंपनियों के एयरक्राफ्ट की उड़ान जांच होने तक रोक दी गई है।


 

Trainee plane crashes in Aligarh hits airport wall
ट्रेनी प्लेन क्रैश - फोटो : अमर उजाला

पायोनियर फ्लायिंग एकेडमी के सीएफआई (चीफ फ्लायिंग इंस्ट्रैक्टर) अनिल कुमार के अनुसार दुर्घटना दोपहर 3:10 बजे हुई। उनकी एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षु पायलट पर्व जैन एयरक्राफ्ट पीएनएच 1520 आईएसटी-चार शीटर से एकल उड़ान कर रहे थे। 

Trainee plane crashes in Aligarh hits airport wall
घटनाग्रस्त विमान - फोटो : अमर उजाला

आसमान में दो चक्कर लगाने के बाद लैंडिंग के समय वे अकराबाद की ओर से एयरपोर्ट पर उतर रहे थे। तभी अचानक से उतरते समय पहिये तो खुल गए। मगर किसी कारण संतुलन गड़बड़ाया, जिसकी वजह से एयरक्राफ्ट करीब 50 मीटर पट्टी के ऊपर चलने के बाद भी जमीन पर नहीं आया। इस पर पर्व ने फिर से एक चक्कर लगाकर वापस उतरने का मन बनाते हुए एयरक्राफ्ट को वापस मोड़ना शुरू किया। बस इसी बीच संतुलन बिगड़ गया और बायीं साइड पर एयरपोर्ट की दीवार से एयरक्राफ्ट टकरा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trainee plane crashes in Aligarh hits airport wall
दुर्घटनाग्रस्त विमान - फोटो : अमर उजाला

इस दुर्घटना में एयरक्राफ्ट काफी दूर तक दीवार से रगड़ा। जिससे उसका दाहिना पहिया टूटकर गिर गया, जबकि एक साइड के परखच्चे उड़ने के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि आग नहीं लगी और पर्व सकुशल सुरक्षा दल के आने से पहले ही बाहर आ गए। बाद में उन्होंने पूरा घटनाक्रम बताया। इधर, यह देख सुरक्षा दल, नागरिक उड्डयन विभाग की टीम, एसडीएम कोल, एसएचओ महुआ खेड़ा आदि वहां पहुंच गए। काफी देर तक मुआयना करने के बाद दिल्ली में डीजीसीए व एआईडी को अवगत करा दिया गया। अब वहां से टीम जांच के लिए यहां पहुंच रही हैं।

विज्ञापन
Trainee plane crashes in Aligarh hits airport wall
इसी दीवार से टकराया था प्लेन - फोटो : अमर उजाला

जब्त किया गया रिकॉर्डर बॉक्स
दुर्घटनास्थल पर पहुंची नागरिक उड्डयन विभाग की टीम ने एसडीएम की निगरानी में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयरक्राफ्ट का रिकार्डर बॉक्स जब्त कर लिया हैं। जिसे जांच को पहुंचने वाले डीजीसीए दल को दिया जाएगा। ताकि दुर्घटना के सही कारणों की जानकारी के लिए जांच में मदद मिल सके।


पायोनियर फ्लायिंग एकेडमी का प्रशिक्षु एयरक्राफ्ट प्रशिक्षु पायलट की एकल उड़ान के बाद उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। मगर पायलट सकुशल है। अब दुर्घटना की जांच के बाद ही कारणों की जानकारी दी जा सकेगी। -एसएस अग्रवाल, निदेशक नागरिक उड्डयन विभाग
इस दुर्घटना के संबंध में डीजीसीए को अवगत करा दिया गया है। वहां से टीम जांच के लिए आ रही है। जांच के बाद आगे की जानकारी दी जा सकेगी। -रामशंकर, सिटी मजिस्ट्रेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed