फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Train to run at 160 kmph on Delhi-Howrah rail route, trial conducted

Aligarh News: दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर 160 की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन, हुआ पहला सफल ट्रायल

Sun, 12 Oct 2025 02:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 12 Oct 2025 02:15 AM IST
सार

पहला ट्रायल सिर्फ इंजन के साथ किया गया है। दूसरी बार टूंडला-अलीगढ़ के बीच इंजन और वंदे भारत ट्रेन के कोच के साथ किया जाएगा। टूंडला-अलीगढ़ के बीच अभी और भी कई बार रफ्तार और तकनीक क्षमता विकसित करने के लिए ट्रायल किया जाएगा।

विज्ञापन
Train to run at 160 kmph on Delhi-Howrah rail route, trial conducted
टूंडला से अलीगढ़ के मध्य 160 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से इंजन का किया गया ट्रायल - फोटो : रेलवे

विस्तार

दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर जल्द ही 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ेंगी। इसके लिए 11 अक्तूबर को टूंडला और मडराक-अलीगढ़ के बीच पहला ट्रायल हुआ। रेलवे की वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में दोपहर 12:15 बजे टूंडला से मडराक-अलीगढ़ तक हुआ ट्रायल सफल रहा।

विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि पहला ट्रायल सिर्फ इंजन के साथ किया गया है। दूसरी बार टूंडला-अलीगढ़ के बीच इंजन और वंदे भारत ट्रेन के कोच के साथ किया जाएगा। टूंडला-अलीगढ़ के बीच अभी और भी कई बार रफ्तार और तकनीक क्षमता विकसित करने के लिए ट्रायल किया जाएगा। इसके बाद दूसरे फेज का ट्रायल शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


सीपीआरओ ने बताया यदि यह ट्रायल सफल रहा तो नई दिल्ली से टूंडला तक का यह हिस्सा 160 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से ट्रेन चलाने की आधिकारिक मंजूरी पाने वाला देश का दूसरा रेल खंड बन जाएगा। उन्होंने बताया कि टूंडला-अलीगढ़ का ट्रायल पूरा होने बाद टूंडला-गाजियाबाद, अलीगढ़ से गाजियाबाद, टूंडला से कानपुर, कानपुर-प्रयागराज और प्रयागराज से पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन के बीच भी विभिन्न चरणों में ट्रायल किए जाएंगे। सभी ट्रायल सफल होने पर ट्रेनों को 160 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार से चलाया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed