फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   train dropped put sliver

ट्रेन का डाला खुलकर प्लेटफार्म पर गिरा, हड़कंप

Mon, 15 Jun 2015 01:41 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Mon, 15 Jun 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन

अलीगढ़। टूंडला की ओर जा रही मालगाड़ी की बोगी का डाला स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर गिरकर काफी दूर तक घिसटता गया। प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया। डाला खुलने की जानकारी मिलते ही चालक दल ने ट्रेन को रोक दिया। रेलवे कर्मचारियों ने मालगाड़ी से डाला खोलकर अलग कर दिया, बाद में दूसरी ट्रेन से टूंडला भेज दिया।

मालगाड़ी हरदुआगंज में कोयला खाली करके रविवार दोपहर टूंडला की ओर जा रही थी। रेलवे ट्रैक खाली न होने के कारण ट्रेन को लोको में कुछ देर के लिए खड़ा कर दिया गया।

विज्ञापन

 रेलवे ट्रैक खाली होते ही चालक को मैसेज किया गया कि ट्रेन को वह चलाए। मालगाड़ी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो के ट्रैक पर चल ही रही थी कि इंजन से करीब 6 नंबर की बोगी का डाला खुलकर प्लेटफार्म पर आ गिरा और घिसटता हुआ चला, जिससे चिंगारी भी निकलने लगी।

विज्ञापन

 इस घटना से प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया। इस हादसे की जानकारी होते ही चालक दल ने ट्रेन रोक ली। उधर, इस मामले की जानकारी मिलते ही रेलवे का तकनीकी स्टाफ भी आ गया, जिसने बोगी से डाला अलग कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed