{"_id":"5ff60cca8ebc3e2e750b1bbc","slug":"traffic-police-start-syllabus-in-aligarh-school-city-office-news-ali253043350","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ पुलिस स्कूलों में शुरू कराएगी यातायात का पाठ्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ पुलिस स्कूलों में शुरू कराएगी यातायात का पाठ्यक्रम
विज्ञापन
सतीश चन्द्र । एसपी ट्राफिक
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए यातायात पुलिस लगातार काम कर रही है। इस साल ई-चालान का ही परिणाम है कि शहर में 80 फीसदी वाहन चालक हेलमेट लगाने लगे हैं और सीट बेल्ट लगाने का चलन भी बढ़ा है। अब नए साल के लिए यातायात पुलिस ने एक पायलेट प्रोजेक्ट तैयार किया है, जिसके तहत स्कूलों में एक पाठ्यक्रम लागू कराने की तैयारी है। यह पाठ्यक्रम तैयार कर लिया गया है। अगर यह प्रयोग सफल हुआ तो इसे देश में भी लागू कराया जाएगा।
यह जानकारी एसपी यातायात सतीश चंद्र ने बुधवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि इस साल के कई काम ऐसे हैं जो प्रदेश में कहीं नहीं हुए। उसमें सबसे महत्वपूर्ण काम पिछले दो साल के सभी ई-चालान न्यायालय पहुंचना है। ताकि लोग ऑनलाइन भुगतान के अलावा उनके कार्यालय से या न्यायालय से अपने चालान छुड़ा सकें। उन्होंने आगे होने वाले कार्यों का ब्योरा देते हुए बताया कि इस साल के लिए उन्होंने एक यातायात जागरूकता पाठ्यक्रम तैयार किया है।
यह पाठ्यक्रम कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाओं में पढ़ाए जाने के लिए मंडलायुक्त व आईजी महोदय के समक्ष रखा जाएगा। इसे सप्ताह में या दिन में एक बार पढ़ाए जाने पर जिले के सभी स्कूलों में जोर होगा। परिणाम अच्छे रहे तो इसे मंडल व प्रदेश स्तर पर लागू कराने के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए बताया कि अभी 20 चौराहों पर लाइट लगी है। इस साल में 20 और चौराहों पर भी लाइट लगाया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
बीते साल ये हुए काम
- हेलमेट के 2, 83, 757 चालान, सीट बेल्ट पर 11322 चालान, अब 80 फीसदी लोग लगाने लगे
-जिला जज के निर्देशन में पिछले दो साल के 352726 ई-चालान न्यायालय को ऑनलाइन भेजे हैं
-320 सड़क दुर्घटनाओं की क्षतिपूर्ति मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल के जरिये दिलवाया गया
-रोडवेज की वनवे व्यवस्था शुरू कराई, 12 ब्लैक स्पॉट पर एनएचएआई/पीडब्ल्यूडी से काम कराया
इस साल मार्च तक का लक्ष्य
-ट्रैफिक लाइट वाले 20 चौराहों को तकनीकी रूप से पूरी तरह दुरुस्त कराया जाएगा
-जीटी रोड, आगरा रोड व रामघाट रोड अतिक्रमण मुक्त होगा, सड़कों का चौड़ीकरण
-सड़क चौड़ी के साथ साइड के पोल हटेंगे और उन पर पैदल पथ भी बनाए जाएंगे
-3 साल के दुर्घटना वाले नए ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर उनको दुरुस्त कराया जाएगा
-दुर्घटना के बाद गोल्डन ऑवर में घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था होगी
-नगर निगम के सहयोग से शहर में पार्किंग और ई-रिक्शा की एकल मार्ग व्यवस्था
-स्कूली वाहनों व चालकों के चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया, स्कूलों में ट्रैफिक पाठ्यक्रम
ये महत्वाकांक्षी प्रस्ताव भी तैयार
- ट्रैफिक लाइट युक्त 17 चौराहों को री डिजाइन कराया जाएगा
- 25 स्थानों पर यातायात प्रचार प्रसार संबंधी बोर्ड भी लगाए जाएंगे
- वायु प्रदूषण मापने को दस स्थानों पर सेंसर भी लगाए जाने प्रस्तावित
- 10 स्थानों पर लोगों की फोटो से पहचान करने वाले सिस्टम लगेंगे
- वीआईपी मूवमेंट पर आपात सेवाओं के लिए कॉरिडोर भी प्रस्तावित