फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   traffic campaign on paper

कागजों में चलते अभियान: पुलिस सुस्त, खतरे में लोगों की जान, मूकदर्शक रहती पुलिस, कदम-कदम पर टूटते नियम

Sat, 14 Dec 2024 01:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 14 Dec 2024 01:20 PM IST
सार

चौराहे पर खड़े ट्रैफिक पुलिस वालों के सामने ही नियम टूटते रहते हैं। न तो कभी डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाता है और न ही क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर दौड़ने वाले वाहनों का चालान होता है।

विज्ञापन
traffic campaign on paper
नौरंगाबाद में सवारी मैक्स गाड़ी में लटक कर जाते यात्री - फोटो : संवाद

विस्तार

कभी यातायात माह तो कभी यातायात सुरक्षा सप्ताह। यूं कहिए कि हर महीने लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस अभियान चलाती रहती है। लेकिन हालात फिर भी बिगड़ते जा रहे हैं। इसकी वजह भी खुद पुलिस वाले ही हैं। जो नियम बनाए जाते हैं उनका पालन करा ही नहीं पाते। चौराहे पर खड़े ट्रैफिक पुलिस वालों के सामने ही नियम टूटते रहते हैं। न तो कभी डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाता है और न ही क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर दौड़ने वाले वाहनों का चालान होता है।

विज्ञापन


ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए ट्रैफिक पुलिस की लंबी चौड़ी फौज है। किसी भी चौराहे पर जाकर देख लीजिए वहां सिपाही मौजूद होते ही हैं। लेकिन यह पूरा दिन मूकदर्शक ही रहते हैं। इनके सामने से एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर निकल जाते हैं। टाटा मैजिक पर पीछे लटकर लोग सफर कर रहे होते हैं। बसों की छतों पर बैठे लोग नजर आ जाते हैं। मगर इनके द्वारा कभी कार्रवाई नहीं की जाती है। अब वजह चाहें जो भी हो लेकिन इससे सफर पर खतरा जरूर मंडराता रहता है।

विज्ञापन

शहर में डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। हर रोज अलग अलग मार्गों पर चेकिंग की जा रही है। इस अभियान को और तेज किया जाएगा।-मुकेश चंद्र उत्तम,एसपी ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन

डग्गेमार वाहन

हाथरस हादसे के बाद भी नहीं टूट रही खामोशी
हाथरस हादसे में आठ लोगों की मौत के बाद भी पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की नींद नहीं टूट रही है। अभी तक एक भी दिन अभियान नहीं चलाया गया है। जबकि पिछले दिनों ही शासन से ही डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने का आदेश जारी हुआ था। मगर अधिकारियों ने उस पर भी कोई ध्यान नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed