महाशिवरात्रि: आज भारी वाहनों का प्रवेश बंद, कई मार्गों पर नो-ट्रैफिक जोन, कल रात 12 बजे तक रहेगा रूट डायवर्ट
पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने के साथ संबंधित थाना प्रभारियों को भी निर्देशित किया है। प्रमुख मंदिरों से लेकर सभी प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा प्रबंध भी किए गए हैं।
विस्तार
महाशिवरात्रि पर्व पर कांवड़ियों की भीड़ के मद्देनजर जिले में 25 फरवरी सुबह आठ बजे से डायवर्जन व्यवस्था प्रभावी रहेगी। शहर में रोडवेज बसों व भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। कई मार्गों को नो ट्रैफिक जोन घोषित किया गया है।
शहरी क्षेत्र में रामघाट रोड व अचलेश्वर व खेरेश्वर मंदिर की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। यह व्यवस्था 26 फरवरी रात तक रहेगी। इस दौरान पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने के साथ संबंधित थाना प्रभारियों को भी निर्देशित किया है। प्रमुख मंदिरों से लेकर सभी प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा प्रबंध भी किए गए हैं।
डायवर्जन व्यवस्था 25 फरवरी सुबह आठ बजे से 26 फरवरी रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगी। जरूरत पर डायवर्जन में बदलाव भी किए जाएंगे। खेरेश्वर चौराहे पर रोडवेज बस व अन्य हल्के वाहनों को धीमी गति से गुजारा जाएगा। एंबुलेंस, आपात सेवाओं व परीक्षा में शामिल होने आए वाहनों को इससे मुक्त रखा गया है। - मुकेश चंद्र उत्तम, एसपी यातायात
विज्ञापन विज्ञापन
इन मार्गों से गुजरेंगे कांवड़िये
- रामघाट से जरगवां के रास्ते जिले में प्रवेश कर जिरौलीधूम सिंह, अतरौली से क्वार्सी चौराहा होकर शहर के अचलेश्वर-खेरेश्वर मंदिर व मथुरा-हाथरस की ओर।
- अनूपशहर से कांवड़िये जवां-छेरत के रास्ते जिले में प्रवेश कर महेशपुर तिराहा, बरौलापुल, सरसौल के रास्ते खेरेश्वर मंदिर व हाथरस-मथुरा की ओर।
- सांकरा से दादों छर्रा के रास्ते अकराबाद विजयगढ़ होकर हाथरस व मथुरा की ओर।
- रामघाट से जिरौली धूम सिंह लोहगढ़, गहतोली होते हुए बिजौली शिव मंदिर के लिए।
- क्वार्सी चौराहे से रामघाट रोड होकरा सेंटर प्वाइंट, एसबीआई तिराहा, सुभाष चौक, तस्वीर महल, जेलपुल, तहसील तिराहा, सारसौल, नादापुल, खेरेश्वर मंदिर की ओर।
- क्वार्सी से रामघाट रोड मीनाक्षी पुल होकर अचलेश्वर मंदिर की ओर
इन मार्गों पर रहेगा भारी/वाणिज्यिक वाहनों का डायवर्जन
- दिल्ली-खुर्जा की ओर से आने वाले वाहन दौरऊ मोड़/सोमना मोड़ से खैर, इगलास, सासनी, सिकंदराराऊ की ओर निकलेंगे
- टप्पल इंटरचेंज की ओर से आने वाले वाहन यमुना एक्सप्रेस वे से मथुरा की ओर निकलेंगे।
-गौमत की ओर से आने वाले वाहन गौमत चौराहे से मथुरा व चंडौस की ओर निकलेंगे।
-मथुरा की ओर से आने वाले वाहन बेसवां से मुरसान की ओर निकलेंगे।
-आगरा की ओर से आने वाले वाहन वन चेतना केंद्र से इगलास व दाऊद खां की ओर निकलेंगे।
-कानपुर एटा की ओर से आने वाले वाहन सिकंदराराऊ से हाथरस व गोपी से सासनी की ओर निकलेंगे।
-अतरौली की ओर से आने वाले वाहन अतरौली से कासगंज व गोधा, छतारी, डिबाई की तरफ निकलेंगे।
-डिबाई की ओर से आने वाले वाहन सुमेरा झाल जवां से बरौली गभाना की तरफ निकलेंगे।
-सारसौल से नादा पुल की ओर सभी वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित। भांकरी से लोधा होकर निकलेंगे।
-बौनेर तिराहा/कमालपुर कट से एटा चुंगी चौराहा की ओर सभी वाहन प्रतिबंधित।
-महेशपुर तिराहा से क्वार्सी चौराहे की ओर सभी वाहन प्रतिबंधित।
- क्वार्सी चौराहे से अतरौली/रामघाट रोड की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित।
ये भी व्यवस्था
रोडवेज बस : मंगलवार सुबह से सभी रोडवेज बसों का शहर में प्रवेश प्रतिबंध। बाईपास होकर ही गुजरेंगी।
निजी बस : अतरौली रूट की बसें तालानगरी से, कासिमपुर-संभल रूट की बसें एफएम टावर तिराहा से, खैर रूट की बसें हरिदासपुर तिराहा लोधा से, अकराबाद-गंगीरी रूट की बसें ओजोन कट सिंधौली बंबा से, इगलास रूट की मथुरा रोड गंदे नाले से, सासनी रूट की वन चेतना केंद्र आगरा रोड से चलेंगी।
नो-ट्रैफिक जोन
सारसौल चौराहा से नादा पुल से खेरेश्वर मंदिर तक, एटा चुंगी से अचलताल तक, क्वार्सी चौराहा से दुबे पड़ाव तक, दुबे पड़ाव से मीनाक्षी पुल होकर क्वार्सी तक, दुबे का पड़ाव से मदारगेट-हाथरस अडडा-सासनीगेट चौराहा तक, रसलगंज चौराहे से मसूदाबाद-सारसोल चौराहे की तक किसी भी प्रकार के वाहन नहीं चलेंगे।
इन 29 जगहों पर बैरियर व्यवस्था
विजडम गंदा नाला कट, क्वार्सी चौराहा, रामबाग चुंगी, किशनपुर तिराहा, गांधी आई तिराहा, दुबे का पड़ाव चौराहा, मदारगेट चौराहा, हाथरस अड्डा, खिरनीगेट चौराहा, सासनीगेट चौराहा, एडीए कट 1, 2, 3, मथुरा चेंजर, आगरा चेंजर, छर्रा पुल कट दोनों ओर, एटाचुंगी चौराहा, स्वर्ण जयंती नगर कट, कयामपुर मोड़, कंपनीबाग चौराहा, रसलगंज चौराहा, सुभाष चौक, तस्वीर महल, तहसील तिराहा, सारसौल चौराहा, नादा पुल, खेरेश्वर चौराहा, ओजोन सिटी कट, बौनेर तिराहा, कमालपुर कट, महेशपुर तिराहा पर बैरियर व्यवस्था रहेगी।