{"_id":"69cdfac1b40b4bb954036f23","slug":"traffic-arrangements-for-shobha-yatra-on-hanuman-janmotsav-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा को लेकर आज बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, कई मार्ग रहेंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा को लेकर आज बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, कई मार्ग रहेंगे बंद
Thu, 02 Apr 2026 10:42 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 02 Apr 2026 10:42 AM IST
सार
शोभायात्रा थाना गांधीपार्क क्षेत्र के अचलताल त्रिमूर्ति मंदिर से शुरू होगी। शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः शुभारंभ स्थल पर पहुंचेगी। शहर में शाम चार बजे से शोभायात्रा समाप्ति तक विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।
विज्ञापन
हनुमान जन्मोत्सव
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हनुमान जन्मोत्सव पर 2 अप्रैल को निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर अलीगढ़ यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस दाैरान शहर में भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। इन वाहनों को बाईपास, हाईवे से गुजारा जाएगा। कई मार्ग बंद रहेंगे।
विज्ञापन
एसपी ट्रैफिक प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि शोभायात्रा थाना गांधीपार्क क्षेत्र के अचलताल त्रिमूर्ति मंदिर से शुरू होगी। शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः शुभारंभ स्थल पर पहुंचेगी। शहर में शाम चार बजे से शोभायात्रा समाप्ति तक विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। एंबुलेंस और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहन इन प्रतिबंधों से मुक्त रहेंगे।
विज्ञापन
डायवर्जन व्यवस्था
शहर में प्रवेश करने वाले भारी वाहन, रोडवेज बसें प्रमुख मार्गों पर प्रतिबंधित रहेंगे। बाैनेर तिराहा, ओजोन सिटी कट, सारसाैल चौराहा, रामघाट रोड, अतरौली मार्ग, मथुरा और आगरा की ओर से आने वाले वाहनों को बाईपास मार्ग से भेजा जाएगा। इसी तरह मसूदाबाद बस अड्डे से चलने वाली रोडवेज बसों को भी डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
आंतरिक व्यवस्था
शहर के भीतर भी कई मार्गों पर हल्के वाहनों का रूट बदला जाएगा। मसूदाबाद से रसलगंज जाने वाले ऑटो-ई रिक्शा को कठपुला से डायवर्ट किया जाएगा, जबकि कंपनीबाग से सासनीगेट की ओर यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
नो-ट्रैफिक जोन
कंपनीबाग चौराहे से हाथरस अड्डा तक का मार्ग पूरी तरह नो-ट्रैफिक जोन घोषित किया गया है।