फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Traders said on Mamu Bhanja case, caught traders should be released

Mamu Bhanja Case: लोग बोले- जेल भेजे व्यापारी रिहा हों, औरंगजेब के साथी हों गिरफ्तार

Mon, 01 Jul 2024 03:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 01 Jul 2024 03:43 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में आए प्रतिनिधि मंडल ने जिला कमेटी से वार्ता के बाद औरंगजेब परिवार को डेढ़ लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।

विज्ञापन
Traders said on Mamu Bhanja case, caught traders should be released
राधा मोहन मंदिर में बैठक करते संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के मामू भांजा इलाके में हुई घटना में व्यापारियों को जेल भेजे जाने के मामले व्यापारी लगातार लामबंद हैं। इसी क्रम में गठित संयुक्त व्यापार मंडल की बैठक में 30 जून को उनकी रिहाई के लिए आवाज बुलंद की। औरंगजेब के साथियों की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाया। कहा कि मांगे पूरी न होने पर आंदोलन होगा।

विज्ञापन


मामू-भांजा इलाके के राधा मोहन मंदिर में संगठन के मुख्य संयोजक प्रदीप गंगा की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस प्रदर्शन को बड़ी सभा में परिवर्तित करने का निर्णय लिया। संयोजक भूपेंद्र वार्ष्णेय ने कहा हम आंदोलन शांतिपूर्वक करेंगे। मगर संघर्ष करते रहेंगे। जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, आवाज उठाते रहेंगे। इसी क्रम में अब दो जुलाई को एचबी इंटर कॉलेज में बैठक कर अगली रणनीति बनेगी। बैठक में सह संयोजक मुकेश लिम्का, राजेश सरकोड़ा सुभाष लिटिल, हरिकिशन अग्रवाल, सुबोध स्वीटी, पारस गुप्ता, राजेश गर्ग, संजीव अग्रवाल, शिवकुमार पाठक, योगेश सरकार आदि थे।
विज्ञापन


महिलाओं ने व्यापारी परिवारों से की मुलाकात
अलीगढ़ के सासनी गेट में भाजपाई जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तय करने वाली महिलाएं रविवार को मामू-भांजा इलाके में पहुंची पहुंचीं। उन्होंने व्यापारी परिवार की महिलाओं से मुलाकात की। इस दौरान बताया गया कि कैसे परिवार सदस्यों के जेल जाने के बाद खाने के लाले पड़ गए हैं। क्योंकि वही परिवारों के खाने कमाने वाले हैं। सभी ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। इस मौके पर गौरी पाठक आदि रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कांग्रेस ने की डेढ़ लाख मुआवजे की घोषणा

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में आए प्रतिनिधि मंडल ने जिला कमेटी से वार्ता के बाद औरंगजेब परिवार को डेढ़ लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है। ठा.सोमवीर सिंह व महानगर अध्यक्ष नवेद खान ने बताया कि परिवार को यह रकम दी जाएगी। इस रकम को प्रदेश कांग्रेस के खाते से परिवार के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।

पुलिस कर रही सर्विलांस-सीसीटीवी की जांच
इस घटना में औरंगजेब के साथियों को जिस मुकदमे में नामजद किया गया है। उनकी भूमिका को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उन सभी की सर्विलांस व सीसीटीवी की मदद से मौजूदगी देखी जा रही है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार जांच के बाद ही इसमें कार्रवाई तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed