{"_id":"573784aa4f1c1b7b7a919bf2","slug":"traders-drove-home-to-3-5-million-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"गल्ला व्यापारी के घर से 35 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गल्ला व्यापारी के घर से 35 लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
चाोरी
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडौस कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला पद्म में शुक्रवार देर रात को चोर गल्ला व्यापारी के घर के कमरे का ताला तोड़ कर 7 लाख रुपये की नकदी और 28 लाख रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए।
बता दें कि गांव नगला पद्म निवासी ओमप्रकाश गुप्ता पुत्र शंकरलाल गुप्ता गांव में ही गल्ला खरीदने और बेचने का कार्य करते हैं। शुक्रवार रात 10 बजे के करीब घर के 8 सदस्य खाना पीना खाकर घर की छत पर सोने चले गए थे। करीब 12 बजे व्यापारी का एक लड़का पानी पीने घर में नीचे आया है। तब तक सब ठीक था। गल्ला व्यापारी ओमप्रकाश का कहना है कि सुबह 5 बजे जब सभी लोग छत से उतर कर नीचे आए तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है। अलमारी भी खुली पड़ी है। ये देखते ही उनके होश उड़ गए। उसने शोर मचाया तो गांव और मोहल्ले के लोग भी उसके घर की तरफ दौड़ लिए। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर कोतवाल चंडौस सुनील वर्मा मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुंच गए। वहां पर जाकर पूछताछ की। गांव के लोगों ने जंगलों में जाकर देखा तो गांव नगला जैत के पास एक नाले में करीब में सोने चांदी के खाली पर्स पड़े मिले। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस जगह पर आकर चोरों ने माल का बंटवारा किया हो। उस जगह पर भी फोरेंसिक टीम ने जाकर नमूने लिए है। ओमप्रकाश ने बताया कि चोर पीछे से छत पर होकर घर में घुसे। चोर घर से सात लाख रुपये नकद, करीब 9 सौ ग्राम सोना और 1 किलो चांदी भी ले गए। सोने और चांदी की कीमत करीब 28 लाख रुपये है।