फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Traders created ruckus over removal of encroachment in Kaudiyaganj

Aligarh News: कौड़ियागंज में अतिक्रमण हटाने पर व्यापारियों ने किया हंगामा

Sat, 11 Apr 2026 02:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Traders created ruckus over removal of encroachment in Kaudiyaganj
आक्रोशित दुकानदारों को समझाते पुलिसकर्मी । संवाद  - फोटो : samvad
कस्बा कौडियागंज में शुक्रवार को बाजार से अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पंचायत एवं राजस्व विभाग की टीम को दुकानदारों के विरोध का सामना करना पड़ा। इसको लेकर मौके पर मौजूद राजस्व विभाग के अधिकारी ने दुकानदारों से बातचीत कर दुकानों के आगे लगे टिनशेड व नाली के ऊपर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए दो दिन का समय दिया है।
विज्ञापन

कस्बे के मुख्य बाजार में अतिक्रमण की शिकायत एवं उच्चाधिकारियों के आदेश पर नायब तहसीलदार के साथ नगर के ईओ अपनी पूरी टीम के साथ शुक्रवार को बाजार से अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। दुकानदारों ने एकजुट होकर बाजार बंद कर दिया और कुछ लोग जेसीबी मशीन के सामने खड़े होकर नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि पर अतिक्रमण हटाने के नाम पर मनमानी और दुकानदारों का उत्पीड़न करने का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन

दुकानदारों का आक्रोश देखकर मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार प्रवीन कुमार ने पुलिस को बुलाकर ईओ बृजेंद्र चौधरी के साथ आक्रोशित दुकानदारों से बात कर मामला शांत किया। नायब तहसीलदार ने बताया कि दुकानदारों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने से पहले उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई, वहीं नगर पंचायत के कर्मचारियों का कहना है कि सभी को एक माह पूर्व नोटिस जारी कर मुनादी भी कराई जा चुकी है। विरोध करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद वार्ष्णेय, राधेश्याम सोनी, अभिषेक अग्रवाल, चंद्र मोहन वार्ष्णेय, सोनू भगत, मनोज वार्ष्णेय, प्रियांशु अग्रवाल, हरी सिंघल, अमित तिवारी, धीरज अग्रवाल, योगेश शर्मा, गोलू शर्मा, हिमांशु शर्मा, आकाश गोयल, हिमांशु गर्ग, नीरज शर्मा, प्रमोद कुमार आदि दुकानदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed