{"_id":"6a6a6ef0a5382f6ef50b20f2","slug":"traders-angry-over-unscheduled-power-cuts-aligarh-news-c-2-gur1004-1031851-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अघोषित बिजली कटौती से व्यापारियों में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अघोषित बिजली कटौती से व्यापारियों में गुस्सा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : Archive
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की जिला इकाई की बैठक बुधवार को कंपनी बाग स्थित एक होटल में हुई। बैठक में शहर में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई।
जिला अध्यक्ष कमल गुप्ता ने कहा कि आधा घंटा बिजली आने के बाद एक घंटे से अधिक समय तक कटौती हो रही है। दिनभर 10 से 15 बार बिजली जाने से व्यापार, कारखानों का संचालन और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। व्यापारियों ने मुख्य अभियंता और अधिशासी अभियंता से तत्काल व्यवस्था सुधारने की मांग की।
प्रदेश मंत्री दिनेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जल्द ही लखनऊ में ऊर्जा मंत्री से मिलकर अलीगढ़ की बिजली समस्याओं से अवगत कराएगा। इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रजेश तोमर, जिला प्रभारी प्रमोद कुमार गुप्ता, रवि जैन, राजीव सिंघल, नरेंद्र बंसल, विनीत अग्रवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, अंशुल आदि मौजूद रहे।