फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Trader kidnapping: Police teams are investigating details of five locations

कारोबारी अपहरण : पांचों लोकेशनों का ब्योरा खंगाल रहीं पुलिस टीमें

Sat, 20 Jun 2020 10:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Trader kidnapping: Police teams are investigating details of five locations
फर्नेश कारोबारी के अपहरण और फिरौती वसूली के मामले में पुलिस टीमें लगातार हाथ पैर मार रही हैं। इसी कड़ी में पुलिस टीमों ने अब उन ठिकानों पर अपनी जांच केंद्रित कर दी है, जिन पांच लोकेशनों पर रुपये लेने के लिए बदमाशों ने कारोबारी की पत्नी को बुलाया था। इस दौरान कभी मिठाई की दुकान पर तो कभी पानी की टंकी के पास बुलाया गया था। यहां से पुलिस को कुछ क्लू हाथ लग रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

16 जून को भौरा गौरवा स्थित फर्नेश फैक्टरी स्वामी सुरेंद्र जिंदल निवासी शीशियापाड़ा गांधीपार्क को कार सहित अगवा कर लिया गया था। बाद में पत्नी से 6 लाख रुपये की फिरौती वसूल कर उन्हें छोड़ा गया था। बदमाशों ने फिरौती वसूली के लिए सुरेंद्र की पत्नी को अलग-अलग जगहों पर बुलाया था। साथ ही बदमाशों ने कारोबारी की पत्नी को आगाह कर दिया कि वह पुलिस को इस मामले की जानकारी न दे। पत्नी हर बार बदमाशों की बताई लोकेशन पर गई। इसके बाद बदमाशों ने उन्हें दूसरी लोकेशन पर आने के लिए कहा। पत्नी लक्ष्मी उर्फ रति जिंदल ने बताया कि ऐसे करके बदमाशों ने चार अलग अलग लोकेशन पर उन्हें बुलाया। पांचवीं लोकेशन इगलास-हाथरस रोड स्थित एक ईंट-भट्ठे के पास बुलाया। जैसे ही वह पहुंची तो उन्हें ब्रीजा कार की अगली सीट पर बैठने के लिए कहा। कार में बैठते ही बदमाशों ने बैग छीनकर तलाशी शुरू कर दी। इसके बाद रुपये लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

कप्तान ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दिए निर्देश
फर्नेश कारोबारी के अपहरण के बाद फिरौती लेकर छोड़ने के मामले में पांचवें दिन शनिवार को एसएसपी मुनिराज जी ने एसओजी टीम व सीओ परशुराम सिंह, कोतवाल रामसिया मौर्य के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही जिन रास्तों से होकर कारोबारी बदमाशों द्वारा ले जाया गया था उन सभी स्थलों का निरीक्षण किया। इसके बाद कोतवाली पहुंच कर उन्होंने सीओ व कोतवाल को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान कोतवाली में एक मुंशी को बिना वर्दी के कार्यालय का कार्य करते देख नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कोई भी पुलिस कर्मी बिना वर्दी व नेम प्लेट के नहीं मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अपहरण करने वाले वर्दीधारी बदमाशों की तलाश की जा रही है। जिस नंबर से फोन आया था, उसकी लगातार लोकेशन ट्रेस की जा रही है। हालांकि अभी कोई बदमाश हाथ नहीं आया है, मगर कुछ सुराग हाथ लगे हैं, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
-मुनिराज जी एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed