{"_id":"678c0229f53bd9959d0c47e6","slug":"tractor-trolley-went-out-of-control-and-overturned-near-kurhala-bamba-aligarh-news-c-106-1-vgh1001-100945-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कुरहला बंबा के पास ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कुरहला बंबा के पास ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी
Sun, 19 Jan 2025 01:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
अकराबाद रोड पर कुरहला बंबा के पास एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें एक युवक के हाथ में मामूली चोट आई है। निजी अस्पताल में उसका इलाज करवाया गया।
शनिवार की सुबह गांव बरहद की ओर से ट्रैक्टर ट्राली आ रही थी। कुरहला बंबा के पास सामने से एक बाइक सवार तेज रफ्तार से आया। उसे बचाने में चालक का संतुलन बिगड़ा और ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इस दौरान बंबा पर किनारे महेंद्र, लक्ष्मण सिंह और जयवीर सिंह बैठे थे जो तेजी से भागे लेकिन महेंद्र सिंह ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। इससे उनके हाथ में मामूली चोट आई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए वहां पर जाम लग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को सड़क से हटवाया। उधर ट्रैक्टर चालक वहां से भाग निकला। थाना पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर ट्राली गांव नगला केसिया की बताई जा रही है।