{"_id":"65b5603c1df285c5b701aa6b","slug":"tractor-trolley-overturned-young-man-got-injured-after-being-crushed-under-aligarh-news-c-106-1-vgh1001-100349-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, नीचे दबकर युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, नीचे दबकर युवक घायल
Sun, 28 Jan 2024 01:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sun, 28 Jan 2024 01:27 AM IST
सार
26 जनवरी की शाम विजयगढ़ से गेंदालाल पुत्र तेज सिंह निवासी भांकरी अहिवासी ट्रैक्टर ट्राली में 30 कुंटल सरिया लदवाकर जा रहे थे। सीहोर बंबा पर ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इससे गेंदालाल पलटी ट्राली के नीचे सरियों में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली
- फोटो : संवाद
विस्तार
कुरहला-बघियार मार्ग में सीहोर बंबा पर सरिया लदी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इससे सरिया लदवाकर ले जा रहा युवक नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जेएन मेडिकल कॉलेज से परिवार वाले दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले गए हैं।
विज्ञापन
26 जनवरी की शाम विजयगढ़ से गेंदालाल पुत्र तेज सिंह निवासी भांकरी अहिवासी ट्रैक्टर ट्राली में 30 कुंटल सरिया लदवाकर जा रहे थे। सीहोर बंबा पर ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इससे गेंदालाल पलटी ट्राली के नीचे सरियों में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस को बताया कि ट्रैक्टर चालक रोहित शर्मा निवासी भांकरी अहिवासी से ट्रैक्टर धीमे चलाने के लिए कई बार कहा लेकिन चालक ने गति धीमी नहीं की, इसी से अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। परिवार वालों के अनुसार ऑपरेशन में गेंदालाल के दोनों पैर कट गए हैं। हालत गंभीर बनी हुई है। उसकी मां की ओर से ट्रैक्टर चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन