{"_id":"6691bf63244b4ab32c0047a4","slug":"tractor-ran-over-three-people-including-two-girls-one-died-aligarh-news-c-297-1-ddu1001-100590-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ट्रैक्टर ने दो बालिकाओं सहित तीन को रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ट्रैक्टर ने दो बालिकाओं सहित तीन को रौंदा, एक की मौत
Sat, 13 Jul 2024 05:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sat, 13 Jul 2024 05:12 AM IST
सार
ममेरी-फुफेरी बहनों सहित तीन लोग बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बाइक रोककर तीनों सड़क किनारे खड़े हुए थे तभी गांव कसेर की ओर से आए ट्रैक्टर ने तीनों को रौंद दिया।
विज्ञापन
मृतक बच्ची शिवांकी कुमारी
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
थाना क्षेत्र के गांव कसेर में 11 जुलाई देर शाम बेकाबू ट्रैक्टर ने सड़क के किनारे खड़ीं ममेरी-फुफेरी बहनों सहित तीन लोगों को रौंद दिया। इसमें घायल एक बालिका को छर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दोनों घायलों को परिवार वाले इलाज के लिए कासगंज ले गए हैं।
विज्ञापन
जिला कासगंज के थाना सोरों के गांव मुनव्वारपुर गुड़िया निवासी बबलेश पुत्र ज्ञान सिंह ने बताया देर शाम उनके पिता ज्ञान सिंह, बेटी शिवांकी कुमारी (11) और भांजी लक्ष्मी कुमारी (11) बाइक से थाना दादों क्षेत्र के गांव राजमऊ में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। गांव कसेर के पास बाइक रोककर तीनों सड़क किनारे खड़े हुए थे तभी गांव कसेर की ओर से आए ट्रैक्टर ने तीनों को रौंद दिया। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये।
विज्ञापन
राहगीरों ने सभी को छर्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां शिवांकी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उनके पिता और भांजी का कासगंज के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन