{"_id":"6422a544da3c78152a044125","slug":"tractor-collided-with-bike-mourning-spread-in-the-village-due-to-death-of-youth-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत से गांव में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत से गांव में पसरा मातम
Tue, 28 Mar 2023 01:59 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 28 Mar 2023 01:59 PM IST
सार
युवक घर से मोटरसाइकिल पर विजयगढ़ के लिए किसी कार्य के लिए आया था। कार्य करके विजयगढ़-सासनी मार्ग होता हुआ थाने के कुछ ही दूर आया, तो ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। घायल को दीनदयाल हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक युवक कृष्णमुरारी
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अलीगढ़ में विजयगढ़-सासनी रोड पर थाने के कुछ दूरी पर बाइक सवार को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर टक्कर मारने के बाद रफूचक्कर हो गया। परिवार के लोग उसे अलीगढ़ दीनदयाल हॉस्पिटल ले गए, वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मानिकपुर निवासी कृष्णमुरारी (23) पुत्र पप्पू बाबा मजदूरी का कार्य करता था। मंगलवार की सुबह 8 बजे घर से मोटरसाइकिल पर विजयगढ़ के लिए किसी कार्य के लिए आया था। कार्य करके विजयगढ़-सासनी मार्ग होता हुआ थाने के कुछ ही दूर आया, तो ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने फोन द्वारा परिवार के लोगों को अवगत कराया। घायल कृष्ण मुरारी को दीनदयाल हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
परिवार वालों को जैसे ही युवक के मौत की खबर मिली, तो उसकी मां की हालत काफी गंभीर हो गई। परिवार के लोग मां को विजयगढ़ हॉस्पिटल में दिखाने लाए। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। मृतक के चार बहन और तीन भाई हैं। कृष्ण मुरारी दूसरे नंबर का था। ट्रैक्टर टक्कर मारने के बाद भाग गया।
विज्ञापन