फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   TR College students of Aligarh are making fragrant colors and gulal

होली आई रे: सुगंधित गुलाल से चेहरे होंगे लाल-पीले, फूल-अरारोट, खाद्य रंग-खुशबू से छात्राएं बना रही रंग-गुलाल

Tue, 19 Mar 2024 07:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 19 Mar 2024 07:51 PM IST
सार

टीकाराम कन्या महाविद्यालय की छात्राएं फूलों की पंखुड़ियां, आरारोट, खाने वाले रंग और खुशबू के तेल से गुलाल तैयार कर रहीं है। इससे त्वचा को भी नुकसान नहीं होता है। 

विज्ञापन
TR College students of Aligarh are making fragrant colors and gulal
हर्बल गुलाल तैयार करतीं टीआर कॉलेज की छात्राएं - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के टीकाराम कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने एक ऐसा सुगंधित गुलाल तैयार किया है, जिससे चेहरे लाल-पीले होंगे, लेकिन त्वचा को कोई नुकसान नहीं होगा। इस गुलाल से महक भी आती है। फूलों की पंखुड़ियां, आरारोट, खाने वाले रंग और खुशबू के तेल से छात्राएं गुलाल तैयार कर रहीं है।

विज्ञापन

विज्ञापन

प्राचार्य प्रो.शर्मिला शर्मा ने बताया कि छात्राओं का समूह सुगंधित गुलाल बना रही हैं। स्टाल लगाकर छात्राएं रोजाना 1200-1500 रुपये के गुलाल बेच रही हैं। छात्राओं ने कहा कि शिक्षिकाएं और छात्राएं गुलाल खरीद रही हैं। छात्राओं ने बताया कि गुलाल और वर्मी कंपोस्ट बनाती हैं। यह उनके पाठ्यक्रम में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्बल गुलाल रंग तैयार करती छात्राएं
ऐसा बनता है गुलाल
वनस्पति विज्ञान विभाग की प्रभारी प्रो. रेखा आर्या ने बताया कि बीएससी और एमएससी की 50 छात्राएं सुगंधित गुलाल बना रही हैं। इसमें मुस्लिम छात्राएं भी हैं। गुलाल बनाने के लिए गेंदा, सफेद गुलदाउदी, देशी गुलाब की पंखुड़ियों को छांव में सुखाया जाता है, जिससे खुशबू और रंग बरकरार रहते हैं। पहले फूलों की पंखुड़ियों को 10-15 दिन सुखाया जाता है। ग्राइंडर में पीसकर छाना जाता है। इससे बारीक पाउडर बन जाता है। जितना पाउडर होता है, उतना ही आरारोट मिलाया जाता है। इससे गुलाबी, पीला, भगवा, नारंगी गुलाल व रंग बनाता है। गेंदा के साथ नारंगी, गुलाबी और लाल फूलों के साथ गुलाबी, हरा नीला रंग सफेद फूलों से बनता है। इसे लगाने से न तो चेहरा खराब होता है और न ही किसी तरह की खुजली नहीं होती है।
छात्राएं

रंग गुलाल का स्टॉल लगाती छात्राएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed