फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tourist bus hits bus parked on road on Yamuna Expressway

Aligarh Road Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर टूरिस्ट बस ने सड़क पर खड़ी बस में मारी टक्कर, दो की मौत, 12 घायल

Fri, 07 Feb 2025 01:05 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 07 Feb 2025 01:05 PM IST
सार

प्राप्त जानकारी के अनुसार टूरिस्ट बस HR38AH1818 कुम्भ मेल प्रयागराज से बलम्भगढ जा रही थी, जिसमें 16 सवारी मौजूद थीं। यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस UP80FT9323 में पीछे टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
Tourist bus hits bus parked on road on Yamuna Expressway
हादसे में क्षतिग्रस्त टूरिस्ट बस - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रयागराज के महाकुंभ से लौट रही टूरिस्ट बस ने यमुना एक्सप्रेसवे पर पहले से खड़ी बस में टक्कर मार दी। टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हुए हैं। घायलों का जेवर के कैलाश अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


टप्पल क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर सुबह तड़के 5.30 बजे हादसा हो गया। प्रयागराज के महाकुंभ से लौटते समय जेवर टोल से पहले यमुना एक्सप्रेसवे के 46वें पॉइंट पर सवारियों से भरी बस सड़क पर खड़ी थी। यात्रियों से भरी टूरिस्ट बस ने पीछे से उसे खड़ी बस में टक्कर मार दी। टक्कर से टूरिस्ट बस में सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में 12 यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार टूरिस्ट बस HR38AH1818 कुम्भ मेल प्रयागराज से बलम्भगढ जा रही थी, जिसमें 16 सवारी मौजूद थीं। यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस UP80FT9323 में पीछे टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी हुई मौत

  1. पवन पुत्र हरि सिंह निवासी ग्राम सिही थाना सैक्टर 8 फरिदाबाद हरियाणा उम्र करीब 53 वर्ष
  2. महेन्द्र त्यागी पुत्र हरिशचन्द्र निवासी घरोडा थाना छायसा फरिदाबाद हरियाणा उम्र करीब 73 वर्ष है ।


 ये हुए घायल

  1. दर्शन पत्नी महेन्द्र सिंह निवासी घरोडा थाना छायसा फरिदाबाद हरियाणा उम्र करीब 66 वर्ष
  2. मीनू त्यागी पत्नी जागेश त्यागी निवासी उपरोक्त उम्र करीब 50 वर्ष
  3. रामेश्वर त्यागी पुत्र नत्थीराम निवासी उपरोक्त उम्र करीब 57 वर्ष
  4. जुगल किशोर पुत्र हरिसिहं निवासी उपरोक्त उम्र करीब 65 वर्ष
  5. रामेश्वर पुत्र रतीराम निवासी उपरोक्त उम्र करीब 58 वर्ष
  6. जागेश त्यागी पुत्र इन्द्र सिह निवासी उपरोक्त उम्र करीब 55 वर्ष
  7. महेश त्यागी पुत्र किशनचन्द्र निवासी उपरोक्त उम्र करीब 72 वर्ष
  8. रामकिशोर पुत्र लक्ष्मीचन्द निवासी उपरोक्त उम्र करीब 60 वर्ष
  9. जयवीर त्यागी पुत्र छतरलाल निवासी उपरोक्त उम्र करीब 74 वर्ष
  10. रामेश्वर पुत्र करनसिंह निवासी उपरोक्त उम्र करीब 73 वर्ष
  11. रमेशचन्द्र पुत्र करमचन्द्र निवासी उपरोक्त उम्र करीब 72 वर्ष
  12. सुरेश पत्नी नन्दकिशोर निवासी मंधावली फरिदाबाद उम्र करीब 61 वर्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed