फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tomato cost more than 300 rupees

Aligarh News: टमाटर इस कदर हुआ लाल, रिकॉर्ड 300 के हुआ पार, खाने की थाली, सलाद-पिज्जा से भी हुआ गायब

Sat, 05 Aug 2023 06:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 05 Aug 2023 06:48 PM IST
सार

आलू की सब्जी अब बिना टमाटर के बन रही है। होटलों में खाने के साथ मिलने वाले सलाद एवं पिज्जा से भी टमाटर गायब हो चुका है। इससे पहले वर्ष 2018 में टमाटर की कीमतें 100 रुपये प्रति किलो तक जा पहुंची थी। इस बार कीमतें 300 के पार तक पहुंच जाने से पिछला रिकॉर्ड टूट गया है।

विज्ञापन
Tomato cost more than 300 rupees
सब्जी की दुकान पर लाल-लाल टमाटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में बारिश के चलते टमाटर इस कदर लाल हुआ कि रिकॉर्ड 320 रुपये प्रति किलो तक जा पहुंचा है। अदरक, हरा धनियां और लहसुन के साथ अन्य सब्जियों के भाव भी तेजी से बढ़ रहे हैं। जिससे रसोई का बजट गड़बड़ा रहा है। गृहिणियों का कहना है कि उन्होंने जीवन में इससे पहले कभी तीन सौ रुपये किलो में टमाटर खरीदकर नहीं खाया।

विज्ञापन


आलू की सब्जी अब बिना टमाटर के बन रही है। होटलों में खाने के साथ मिलने वाले सलाद और पिज्जा से भी टमाटर गायब हो चुका है। इससे पहले वर्ष 2018 में टमाटर की कीमतें 100 रुपये प्रति किलो तक जा पहुंची थी। इस बार कीमतें 300 के पार तक पहुंच जाने से पिछला रिकॉर्ड टूट गया है। सब्जी विक्रेता हरपाल ने बताया कि बरसात की वजह से टमाटर बहुत जल्दी खराब हो रहा है। मंडी में इसकी आवक भी कम हो रही है। इस वजह से टमाटर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि शहर के अलग-अलग इलाकों में सब्जियों की कीमतें भी अलग-अलग देखने को मिल रही हैं। सब्जी की कीमतों में भी इलाके और बाजार के हिसाब से अंतर देखा जा रहा है। शहर में ही टमाटर की 270 से लेकर 320 रुपये प्रति किलो की दर से बिक्री हो रही है। मध्यम और निम्न वर्ग की गृहिणियां महंगी सब्जियों से दूरी बनाए हुए हैं। धनीपुर सब्जी मंडी में हरी सब्जियों की थोक की कीमतें बढ़ गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आलम यह है कि उनकी कीमतों में दो से तीन गुने तक का अंतर आ गया है। लौकी, आलू, नीबू, खीरा, हरी मिर्च, शिमला मिर्च और तोरई जैसी सब्जियों की कीमतों में दो से तीन गुने का अंतर है। मंडी के थोक रेट और खुले बाजार में ढकेल पर बिकने वाली सब्जियों की कीमतों में भी काफी अंतर देखने को मिल रहा है।

टमाटर के लिए गृहणी के बोल

पहली बार है जब 300 रुपये किलो से अधिक कीमत में टमाटर खरीदना पड़ रहा है। बिना टमाटर सब्जी और दाल में स्वाद नहीं आता है। मजबूरी है सो रसोई के बजट के अनुसार कम मात्रा में खरीदना पड़ रहा है। - भारती गुप्ता, विष्णुपुरी

टमाटर की कीमतें लगातार बढ़ रही है। सरकार का इस ओर कोई ध्यान नही है। जबकि जमाखोर इसका भरपूर फायदा उठा रहे हैं। - आभा, मानिक चौक

टमाटर ही नहीं अन्य सब्जियों की कीमतें इन दिनों आसमान छू रही हैं। ऐसा होने से रसोई में दो वक्त का खाना भी मुश्किल हो चला है। - सरिता, सासनीगेट

अभी तक गैस, आटा, दाल, तेल, घी की कीमतें बढ़ रही थीं, अब टमाटर समेत तमाम सब्जियों की कीमतें आसमान छू रही हैं। - पूजा उपाध्याय, साकेत कॉलोनी

पहले टमाटर की खपत एक-दो किलो प्रति दिन थी, जो अब सिर्फ एक पाव पर आकर सिमट गई है। यही हाल रहा तो आगे दो वक्त की रोटी भी सुकून से नहीं मिलेगी। - सिमरन मंगल, देहलीगेट

सरकार को टमाटर ही नहीं रसोई से जुड़ी वस्तुओं की कीमतों पर ध्यान देना चाहिए, नहीं तो हालात और भी बिगड़ जाएंगे। रसोई का पहले से ही बजट गड़बड़ाया हुआ था। - आरती, बैंक कॉलोनी

टमाटर और दूसरी सब्जियों की कीमतें सुनकर ही हालत पतली हो रही है। किसी तरह रसोई का खर्च चल पा रहा है। अगर कीमतें कम न हुई तो काफी मुश्किल होगी। - खुशबू , नौरंगाबाद

रसोई से जुड़ी हर वस्तु महंगी होती जा रही है। अब सब्जियों ने खाने का स्वाद ही कसैला कर दिया है। इससे रसोई का बजट बिगड़ रहा है। - प्रिया अग्रवाल, मेलरोज बाईपास
 

सब्जियों के दाम प्रति किलोग्राम

  • अदरक - 320 रुपये
  • टमाटर - 260 से 320 रुपये
  • धनियां - 200 रुपये
  • लहसुन- 160 से 190 रुपये
  • नींबू - 120 से 150 रुपये
  • शिमला मिर्च- 60 रुपये
  • कटहल - 30 से 40 रुपये
  • आलू - 15 से 30 रुपये
  • हरी मिर्च - 60 रुपये
  • भिंडी - 40 रुपये
  • लॉकी- 20 से 30 रुपये
  • तोरई- 40 रुपये
  • प्याज- 30 से 45 रुपये
  • फूल गोभी - 100 रुपये
  • पत्ता गोभी - 60 रुपये
  • अरबी- 60 रुपये
  • पालक- 40 रुपये
  • बैंगन- 30 रुपये
  • काशीफल -20 से 25 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed